एक्सप्लोरर

E Rickshaw Price: क्या है एक इलेक्ट्रिक रिक्शे की कीमत? पूरे महीने चार्ज करने पर होता है कितना खर्च?

Electric Rickshaw Single Charging Range: इलेक्ट्रिक रिक्शा की डिमांड भारतीय सड़कों पर खूब देखी जा सकती है. रिक्शा चालक को समय-समय पर अपने ई-रिक्शा को चार्ज कराना पड़ता है.

Electric Rickshaw Price Specification: इलेक्ट्रिक रिक्शा आज के समय में कई लोगों की जरूरत बन चुका है. लोगों को छोटी दूरी तय करने के लिए इलेक्ट्रिक रिक्शे की जरूरत पड़ती है. ये ई-रिक्शा लोगों के जीवन को सुविधाजनक बनाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ई-रिक्शा चालक को इसे चार्ज कराने में कितना खर्चा आता है. चलिए हम आपको बताते हैं कि एक इलेक्ट्रिक रिक्शे की कीमत कितनी होती है और ये सिंगल चार्जिंग में कितनी रेंज देते हैं.

भारतीय बाजार में कई कंपनियों के ई-रिक्शा मौजूद हैं. इन ई-रिक्शों की कीमत करीब एक लाख रुपये से शुरू होती है. ये ई-रिक्शा लोगों को बेहतर तरीके से बैठने की सुविधा देते हैं. महिंद्रा भी ई-रिक्शा व्हीकल का निर्माण करती हैं.

Mahindra Treo Yaari

किसी भी ई-रिक्शे की क्वालिटी चेक करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है वो ई-रिक्शा किस तरह से काम कर रहा है और साथ ही उस रिक्शे की क्षमता कितनी है. महिंद्रा के ई-रिक्शा में ड्राइवर के अलावा चार लोगों के आराम से बैठने की सुविधा है और इस रिक्शे में लैग रूम स्पेस इस रिक्शे को परफेक्ट बनाता है. इस ई-रिक्शे में 3 साल या 40 हजार किलोमीटर की वारंटी दी गई है.

महिंद्रा के ई-रिक्शा में लीथियम-आयन, 48V की बैटरी लगी है, जो कि सिंगल चार्जिंग में 80 किलोमीटर की दूरी तय करने का दावा करती है. इस ई-रिक्शे की टॉप-स्पीड 24.5 kmph है. इस रिक्शे को फुली चार्ज होने में 2 घंटे 30 मिनट का समय लगता है. इस रिक्शे की मेंटेनेंस कॉस्ट 6 पैसे प्रति किलोमीटर है. इस ई-रिक्शे की एक्स-शोरूम प्राइस 1.96 लाख रुपये से शुरू है और 2.04 लाख रुपये तक जाती है.


E Rickshaw Price: क्या है एक इलेक्ट्रिक रिक्शे की कीमत? पूरे महीने चार्ज करने पर होता है कितना खर्च?

YC Yatri Super

YC ब्रांड भी ई-रिक्शों का निर्माण करती है. इसका Yatri Super मॉडल मार्केट में मौजूद है. इस ई-रिक्शे में डिजिटस स्पीडोमीटर लगा हुआ है. इस ई-रिक्शे में ड्रम ब्रेक्स का इस्तेमाल किया गया है. YC Yatri Super में लीथियम ऑयन बैटरी लगी है. साथ ही 1505 W की मोटर से इस रिक्शे को पावर मिलती है. इसकी बैटरी के खत्म होने पर इसे दोबारा पूरी तरह चार्ज करने में 5 से 7 घंटे का समय लगता है.


E Rickshaw Price: क्या है एक इलेक्ट्रिक रिक्शे की कीमत? पूरे महीने चार्ज करने पर होता है कितना खर्च?

Mini Metro E Rickshaw

मिनी मेट्रो ई-रिक्शा में 6 लोगों के बैठने की केपेसिटी है. इस रिक्शे की छत मेटल की बनी हुई है. कई कलर वेरिएंट में ये ई-रिक्शा मार्केट में मौजूद है. इस ई-रिक्शे की कीमत 1,25,000 रुपये है.


E Rickshaw Price: क्या है एक इलेक्ट्रिक रिक्शे की कीमत? पूरे महीने चार्ज करने पर होता है कितना खर्च?

ई-रिक्शे को चार्ज करने की कीमत

ई-रिक्शे जिस सुविधा से लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाता है, इसके लिए इलेक्ट्रिक रिक्शे को चार्ज करने की जरूरत होती है. एक ई-रिक्शा चालक ने बताया कि एक बार रिक्शा चार्ज करने में 150 रुपये लगते हैं, जिससे उसका ई-रिक्शा एक बार में करीब 70 किलोमीटर की दूरी तय कर पाता है. अगर मान लिया जाए कि एक रिक्शा एक दिन में करीब 70 किलोमीटर ही चलता है, तो एक महीने में रिक्शे को चार्ज करने में उसे 4500 रुपये खर्च करने पड़ते हैं.

ये भी पढ़ें

Mahindra Thar को मिला नया कलर वेरिएंट, Deep Forest कलर में आया नया मॉडल

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी
बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
पहले जैसी नहीं रही कार की हेडलाइट, बल्ब बदलने से पहले करें ये काम
पहले जैसी नहीं रही कार की हेडलाइट, बल्ब बदलने से पहले करें ये काम
चार्टर्ड प्लेन से 1 घंटे का सफर, कितना आता है बिल?
चार्टर्ड प्लेन से 1 घंटे का सफर, कितना आता है बिल?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget