एक्सप्लोरर

भारत में अब कार चलाना हो जाएगा महंगा? पेट्रोल-डीजल की बढ़ सकती है कीमतें, जानें क्यों कही जा रही ये बात

Petrol and Diesel Price In India: भारत में करीब 260 मिलियन दोपहिया वाहन और 50 मिलियन कारें मौजूद हैं, ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर करोड़ों वाहन मालिकों पर पड़ सकता है.

Israel Iran War Connection: इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष का असर अब भारत में कार और बाइक चलाने वालों की जेब पर पड़ सकता है. जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा देखने को मिल सकता है. इस बार तेल की कीमतें बढ़ने के पीछे कोई घरेलू कारण नहीं है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैदा हुई संकट की वजह से है.

दरअसल, इजरायल और ईरान के बीच की बढ़ती तनातनी ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है. बाजार में अस्थिरता का नतीजा यह हुआ कि ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें अचानक से 6 डॉलर प्रति बैरल बढ़ गईं और यह 78 डॉलर से ऊपर पहुंच गई. यह बीते 5 महीनों की सबसे बड़ी बढ़त है. इसका सीधा असर भारत में ईंधन की खुदरा कीमतों पर पड़ सकता है.

भारत में क्या होगा असर?

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार की चाल पर निर्भर करती हैं. इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल जैसी तेल विपणन कंपनियां रोजाना वैश्विक क्रूड प्राइस को ट्रैक करती हैं और उसी के आधार पर घरेलू दाम तय करती हैं. वर्तमान में दिल्ली में पेट्रोल 94.77 और डीजल 87.67 प्रति लीटर है, जबकि मुंबई में पेट्रोल 103.50 और डीजल 90.03, और चेन्नई में पेट्रोल 100.80 रुपये और डीजल 92.39 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. यदि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 80 डॉलर प्रति बैरल के पार जाती हैं, तो भारत में 3 से 5 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी संभव है.

बता दें कि यदि इजरायल-ईरान संघर्ष सीमित रहा और तेल आपूर्ति में बाधा नहीं आई, तो असर ज्यादा नहीं होगा. लेकिन यदि हालात बिगड़ते हैं और अन्य तेल उत्पादक देश भी प्रभावित होते हैं, तो स्थिति गंभीर हो सकती है. ऐसे में आम नागरिकों के लिए जरूरी है कि वे निजी स्तर पर तैयारी करें. वाहन का टायर प्रेशर सही रखें ताकि माइलेज बेहतर हो, गैर-जरूरी यात्राओं से बचें, कार पूलिंग करें या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें. साथ ही, इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड गाड़ियों की ओर रुख करना अब एक समझदारी भरा कदम साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Temba Bavuma Car Collection: महंगी कारों से भरा है टेम्बा बावुमा का गैराज, करोड़ों से शुरू होती है कीमत

ये भी पढ़ें: क्या भारत में रुक जाएगा EV प्रोडक्शन? TVS, Bosch समेत 21 कंपनियों को चीन की एक ‘हां’ का इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra XEV 9S 6 Seater: 6 कैप्टन सीट के साथ महिंद्रा ने लॉन्च की ये धांसू कार, यहां जानिए कीमत
6 कैप्टन सीट के साथ महिंद्रा ने लॉन्च की ये धांसू कार, यहां जानिए कीमत
Toyota Fortuner Legender: लिजेंडर खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए मासिक सैलरी? जानें EMI का हिसाब-किताब
लिजेंडर खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए मासिक सैलरी? जानें EMI का हिसाब-किताब
सितंबर से महंगी होगी इस कंपनी की कारें, खरीदने से पहले जान लें नए दाम
सितंबर से महंगी होगी इस कंपनी की कारें, खरीदने से पहले जान लें नए दाम
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget