एक्सप्लोरर

Citroen Discount Offers: इस साल कार खरीदने का शानदार मौका, सिट्रोएन दे रही है अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट 

सिट्रोएन C5 एयरक्रॉस मिड साइज एसयूवी का मुकाबला हुंडई टक्सन, स्कोडा कोडियाक और फॉक्सवैगन टाइगुन से होता है. इसमें एक 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है.

Discount on Citroen Cars: फ्रांस की वाहन निर्माता कंपनी सिट्रोएन, अक्टूबर 2023 में भारतीय बाजार में C3 और C3 एयरक्रॉस पर 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही थी. कंपनी ने अब इस महीने इन कारों पर एक्स्ट्रा बेनिफिट की घोषणा की है. Citroen ने अब C3 और C3 एयरक्रॉस पर डिस्काउंट को 50,000 रुपये बढ़ा दिया है. कंपनी 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और एक साल के लिए फ्री फ्यूल दोनों ऑफर कर रही है. ये नया ऑफर केवल 31 दिसंबर, 2023 तक उपलब्ध रहेगा. कंपनी पहले ही C5 एयरक्रॉस एसयूवी पर 2 लाख रुपये का ऑफर दे रही है और ये बेनिफिट्स 30 नवंबर तक या स्टॉक रहने तक ही उपलब्ध होंगे. 

डिस्काउंट ऑन सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस

सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस मिड साइज एसयूवी 9.99 लाख रुपये से 12.54 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है. यह एसयूवी 5 और 7-सीटर  ऑप्शन के साथ आती है. इसमें 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 110bhp की पावर और 190Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह एसयूवी केवल मैनुअल गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ उपलब्ध है, हालांकि, बाद में इसे ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ भी लॉन्च किया जाएगा. इसमें एसयूवी में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिल सकता है. सिट्रोएन ने खुलासा किया है कि वह C3 एयरक्रॉस एसयूवी के चुनिंदा वेरिएंट पर 1.5 लाख रुपये के बेनेफिट दे रही है. ग्राहकों को अधिक जानकारी के लिए नजदीकी सिट्रोएन डीलरशिप पर जाना होगा.

Citroen Discount Offers: इस साल कार खरीदने का शानदार मौका, सिट्रोएन दे रही है अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट 

सिट्रोएन C3 हैचबैक

सिट्रोएन C3 हैचबैक की एक्स शोरूम कीमत 6.12 लाख रुपये से 8.92 लाख रुपये के बीच है. छोटी हैचबैक दो इंजन ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है, जिसमें एक 1.2-लीटर 3-सिलेंडर नेचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल 5-स्पीड मैनुअल के साथ और 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल, 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ, शामिल है. जिसमें क्रमशः 82bhp/115Nm और 110bhp/190Nm का आऊटपुट मिलता है. इस कार पर 1.5 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं.

Citroen Discount Offers: इस साल कार खरीदने का शानदार मौका, सिट्रोएन दे रही है अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट 

सिट्रोएन C5 एयरक्रॉस पर डिस्काउंट

सिट्रोएन C5 एयरक्रॉस मिड साइज एसयूवी का मुकाबला हुंडई टक्सन, स्कोडा कोडियाक और फॉक्सवैगन टाइगुन से होता है. इसमें एक 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 177bhp पॉवर और 400Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 36.91 लाख रुपये से 37.67 लाख रुपये के बीच है. कंपनी 2022 मॉडल C5 एयरक्रॉस एसयूवी पर 2 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है.

Citroen Discount Offers: इस साल कार खरीदने का शानदार मौका, सिट्रोएन दे रही है अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट 

यह भी पढ़ें :- फॉक्सवैगन ने लॉन्च किया Taigun और Virtus का साउंड एडिशन, जानें कीमत और खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget