एक्सप्लोरर

Tips: इन कारणों से कार की माइलेज होती है खराब, कहीं आप तो नहीं करते ऐसा

कई ऐसे कारण होते हैं जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इनकी वजह से कार की माइलेज खराब हो जाती है. आइए जानते हैं ये कौनसे कारण हैं, जो फ्यूल की खपत बढ़ा देते हैं.

आपने अक्सर लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि गाड़ी बढ़िया माइलेज नहीं दे रही है या फिर फ्यूल ज्यादा ले रही है. लेकिन लोग इसके पीछे छुपे कारणों के बारे में नहीं जानते हैं. हम कई बार ऐसी गलती कर देते हैं जिसकी वजह कार में फ्यूल की खपत बढ़ जाती है. आइए जानते हैं उन कारणों के बारे में जो कार में फ्यूल की खपत को बढ़ाते हैं.

कार सर्विस समय पर कार की सर्विस नहीं कराना माइलेज खराब होने का सबसे बड़ा कारण है अक्सर लोग समय पर अपनी कार की सर्विस नहीं कराते, समय पर सर्विस न होने पर इसका असर कार के इंजन पर पड़ता है जिसकी वजह से माइलेज कम होने लगती है. यह भी देखने में आता है कि लोग सस्ती सर्विस और सस्ते पार्ट्स और लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करते हैं जोकि काफी घातक साबित हो सकते हैं. इसलिए सही जगह से सर्विस करायें और कोई भी सर्विस मिस न करें.

न रखें ज्यादा सामान लोग अपनी गाड़ी में फालतू सामान रखते हैं, जिसकी वजह से गाड़ी का वजन बढ़ जाता है. और ऐसे में इंजन को ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है जिसकी वजह से फ्यूल की खपत भी बढ़ जाती है. इसलिए कार में फालतू सामान रखने से बचें.

बार-बार न करें क्लच का यूज गाड़ी चलाते समय बार-बार क्लच का इस्तेमाल करना फ्यूल की खपत को बढ़ा देता है और साथ ही क्लच प्लेट्स को भी भारी नुकसान पहुंचता है. इसलिए जब जरूरत हो तब ही क्लच का इस्तेमाल करें.इतना ही नहीं ड्राइव के दौरान एक्सिलरेटर पेडल को आराम से दबाएं, ऐसा करने से आपकी गाड़ी में फ्यूल की खपत कम होगी.

एयर प्रेशर का रखें ध्यान अगर आप अपनी गाड़ी के टायर्स में रेगुलर एयर प्रेशर सही नहीं रखते तो यह कम माइलेज का एक बड़ा कारण है. इसलिए हफ्ते में दो बार टायर प्रेशर चेक करायें. ऐसा करने से गाड़ी की माइलेज बेहतर होगी.

लोअर गियर में भूलकर भी न करें ये काम गाड़ी चलाते समय लोअर गियर में आना पड़े तो एक्सिलरेटर बिल्कुल ना दबाएं क्योकि ऐसा करने से फ्यूल की खपत बढ़ जाती है और माइलेज में गिरावट आने लगती है. दोस्तों अगर आप भी अपनी कार की माइलेज में इजाफा चाहते हैं तो आज ही इन बातों पर गौर कीजिये, आपको नतीजे बेहतर मिलेंगे.

ये भी पढ़ें

मैनुअल गियर वाली कार चलाते वक्त इन बातों का रखें ख्याल, नहीं होगा एक्सीडेंट शानदार माइलेज वाली सब कॉम्पेक्ट SUV कार, मिलेगा 23 किमी तक का माइलेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करती है प्लग-इन हाइब्रिड कार? पढ़ें Mercedes-AMG E53 का रिव्यू
कैसे काम करती है प्लग-इन हाइब्रिड कार? पढ़ें Mercedes-AMG E53 का रिव्यू
15 अगस्त को Mahindra का बड़ा सप्राइज, Scorpio ब्रांड के साथ आ सकती है नई Vision S
15 अगस्त को Mahindra का बड़ा सप्राइज, Scorpio ब्रांड के साथ आ सकती है नई Vision S
सस्ती मिल रही Hyundai Creta, खरीदने से पहले ये डील जानना जरूरी
सस्ती मिल रही Hyundai Creta, खरीदने से पहले ये डील जानना जरूरी
कितने रुपये की EMI पर घर ला सकते हैं Brezza facelift? जानें हिसाब
कितने रुपये की EMI पर घर ला सकते हैं Brezza facelift? जानें हिसाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget