एक्सप्लोरर

शानदार माइलेज वाली सब कॉम्पेक्ट SUV कार, मिलेगा 23 किमी तक का माइलेज

नई कार खरीदने वाले लोग आजकल सबसे ज्यादा सब कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीद रहे हैं. स्टाइलिश स्पोर्टी लुक, एडवांस फीचर, ज्यादा ग्राउंड क्लीरेंस और बहुत महंगी ना होने की वजह से कॉम्पैक्ट एसयूवी कारें यंग जेनेरेशन को बहुत पसंद आ रही हैं. इतने सारे बेनिफिट के बाद इन कारों में माइलेज भी अच्छा है जिसके चलते इनकी डिमांड खूब बढ़ रही है.

एसयूवी कारों की डिमांड इंडिया में लगातार बढ़ रही है. और इस सेगमेंट में खास तौर पर लोगों को सब कॉम्पैक्ट एसयूवी ज्यादा पसंद आ रही है. ये कारें प्रीमियम और कॉम्पैक्ट एसयूवी की तुलना में सस्ती है लेकिन लुक इनका स्पोर्ट्स वाला है और फीचर्स भी एडवांस हैं. कॉम्पैक्ट एसयूवी पसंद करने के पीछ एक और वजह है वो है इनका माइलेज. ये कारें पेट्रोल इंजन से साथ 17-18 किलोमीटर और डीज़ल इंजन के साथ 23 किलोमीटर तक का माइलेज दे रही हैं. आपको बताते हैं सब इंडियन मार्केट में कौन सी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी दे रही है कितना माइलेज?

1 होंडा WR-V- सब कॉम्पैक्ट एसयूवी में जापान की फेमस कार कंपनी होंडा की WR-V भी अच्छा माइलेज देती है. होंडा WR-V कार का पेट्रोल इंजन 16 से 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और डीजल इंजन 23 से 24 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है

2- टाटा नेक्सन- इंडियन ब्रांड होने के साथ टाटा की नेक्सन माइलेज में भी अच्छी है इसलिये इंडियन कस्टमर्स को काफी पसंद आ रही है. टाटा की नेक्सन कार पेट्रोल इंजन के साथ 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और डीजल इंजन के साथ 21 से 22 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. टाटा की हैरियर भी एसयूवी सेगमेंट में बहुत पॉपुलर हो रही है और ये मार्केट में डीज़ल इंजन के साथ मिल रही है. डीज़ल इंजन में अगर माइलेज की बात करें तो ये 17 से 18 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है.

3- फोर्ड इको स्पोर्ट्स- अमेरिका की टॉप ऑटोमोबाइल कंपनी की कार फोर्ड इको स्पोर्ट्स भी इंडिया में सब कॉम्पैक्ट एसयूवी की रेंज में अच्छा ऑप्शन है. इस कार के साथ बड़े ब्रांड का नाम जुड़ा है साथ ही इसका माइलेज भी अच्छा है. फोर्ड इको स्पोर्ट्स का पेट्रोल मॉडल 15 से 16 किलोमीटर प्रति लीटर और डीजल मॉडल में 21 से 22 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज आता है.

4- हुंडई वेन्यू- माइलेज के मामले में सब कॉम्पैक्ट एसयूवी जो सबसे ज्यादा माइलेज देती है उसमें हुंडई की वेन्यू है. इंडियन मार्केट में ये कार 2019 में लॉन्च हुई थी. वेन्यू का पेट्रोल मॉडल 17 से 18 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है वहीं इस एसयूवी कार के डीजल इंजन में 23 से 24 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज आ जाता है. हुंडई की क्रेटा भी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में काफी पॉपुलर है. क्रेटा का पेट्रोल मॉडल 17  किलोमीटर प्रति लीटर और डीज़ल इंजन में 21 से 22 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज आता है.

5- मारुति की विटावा ब्रेजा- अपने देश की कार की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुज़ुकी की सब कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा भी अच्छी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी है. ब्रेजा कार अब सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ मिल रही है और ये कार गियरबॉक्स के साथ 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे रही है और ऑटोमैटिक मॉडल 18 से 19 किलोमीटर का माइलेज दे रही है.

6- किआ सोनेट- इंडियन मार्केट में हाल में साउथ कोरियन कंपनी किआ ने एंट्री ली है. किआ सेल्टॉस भी टॉप सेलिंग एसयूवी में शामिल है. किआ सेल्टॉस का पेट्रोल इंजन वाला मॉडल  16 से 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और डीजल इंजन 20 से 21 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे रहा है. इसके बाद किआ ने एक और सब कॉम्पैक्ट एसयूवी सोनेट लॉन्च की है. ये दोनों कारें कस्टमर्स को बहुत पसंद आ रही है. कार के लुक और फीचर्स की वजह से ये कॉम्पैक्ट एसयूवी काफी डिमांड में हैं. किआ सोनेट के माइलेज की बात करें तो इसके लगभग सभी मॉडल 18 से 19 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे रही है.

7- महिंद्रा की XUV 300- इंडियन कार कंपनी महिंद्रा की सब कॉम्पैक्ट कार XUV 300 भी माइलेज के हिसाब से अच्छी कार है . इंडियल कंपनी होने की वजह से लोगों को इस पर भरोसा भी है. अगर माइलेज की बात करें तो ये कार पेट्रोल इंजन वेरिएंट में 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और डीजल वेरिएंट में 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटी कार में लगवा सकते हैं लग्जरी कैप्टन सीट्स? जानें सच
छोटी कार में लगवा सकते हैं लग्जरी कैप्टन सीट्स? जानें सच
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
Embed widget