एक्सप्लोरर

Car Launch: जून 2021 में लॉन्च हो सकती है Skoda Octavia, शानदार Hyundai Elantra से होगा सीधा मुकाबला

Skoda ने अपने ट्विटर हेंडल से कन्फर्म किया है कि कंपनी नई ऑक्टाविया को जून में लॉन्च करेगी. माना जा रहा है कि जून के दूसरे सप्ताह में इस कार को लॉन्च किया जाएगा. 2021 स्कोडा ऑक्टाविया में कई बदलाव किए गए हैं. इस कार की कीमत 20 लाख से शुरु हो सकती है.

Car Launch: कोरोना महामारी की वजह से अप्रैल से अभी तक कई कारों की लॉन्चिंग टाल दी गई है, लेकिन अब कोरोना के केस कम होने के साथ ही माना जा रहा है कि जून में कई शानदार कार लॉन्च हो सकती हैं. जून 2021 के दूसरे सप्ताह में 2021 स्कोडा ऑक्टाविया भी भारत में लॉन्च हो सकती है. डीलर्स की ओर से जानकारी सामने आ रही है कि इस प्रीमियम सेडान कार को जून में लॉन्च किया जाएगा. हालांकि अभी डीलर्स की ओर से ऑक्टाविया की बुकिंग बंद है. अब लॉन्चिंग के बाद ही कार की बुकिंग शुरू होगी. 

आपको बता दें कंपनी ने पुरानी ऑक्टाविया से इसे काफी अलग लुक दिया है. नई 2021 स्कोडा ऑक्टाविया  में कई बदलाव किए गए हैं.  कार के फ्रंट और रियर साइड का लुक पहले से काफी शार्प बनाया गया है. कार में अपडेटेड बटरफ्लाई ग्रिल डिज़ाइन और शार्प एलईडी हेडलैंप्स भी शामिल किए गए हैं.

2021 स्कोडा ऑक्टाविया के फीचर्स
नई ऑक्टाविया के केबिन में नया 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. इस कार में आपको 10.25-इंच का ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नए टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील जैसे शानदार फीचर्स मिलेंगे. इस नई कार में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 190 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क देगा. इंजन में 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स दिया गया है, जो फ्रंट व्हील्स तक पावर देंने में होगा है.

2021 स्कोडा ऑक्टाविया की कीमत और मुकाबला
बात करें इस कार की कीमत की तो भारत में नई ऑक्टाविया का प्राइस करीब 20 से 25 लाख के बीच हो सकता है. इस रेंज की हुंडई एलांत्रा से कीमत के मामले में इसका मुकाबला होगा. हुंडई एलांट्रा की कीमत 17.86 लाख से शुरु होकर 21.13 लाख तक है. एलांट्रा के डीज़ल वेरीएंट की कीमत 18.88 लाख से शुरु होती है. आपको एलांट्रा 5 वेरीएंट्स में उपलब्ध मिल जाएगी. जिसमें 2 मैनुअल और 3 ऑटोमैटिक वेरिएंट हैं. 

ये भी पढ़ें: नए अवतार में आ रही है Force की दमदार SUV Gurkha, महिंद्रा थार से होगा सीधा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BYD Atto 8 हुई Reveal, 9 मिनट में 97% चार्ज का दावा
BYD Atto 8 हुई Reveal, 9 मिनट में 97% चार्ज का दावा
ऑटो चलाना कितना फायदेमंद? जानें खर्च और कमाई
ऑटो चलाना कितना फायदेमंद? जानें खर्च और कमाई
कार में AC चलने के बाद भी लग रही गर्मी, हर बार गैस नहीं होती वजह
कार में AC चलने के बाद भी लग रही गर्मी, हर बार गैस नहीं होती वजह
सितंबर में खूब बिके ट्रक-बस, टाटा ने सबको पछाड़ा
सितंबर में खूब बिके ट्रक-बस, टाटा ने सबको पछाड़ा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget