एक्सप्लोरर

Car Driving Tips: सीख रहे हैं गाड़ी चलाना, तो जरूर अपनाएं ये नियम, नहीं होगी परेशानी 

जब आप गाड़ी चलाना सीख रहे हैं तो आपको हमेशा अपने दोनों हाथ स्टीयरिंग पर रखें. गियर बदलते समय या अन्य कंट्रोल्स को ऑपरेट करने के बाद दोबारा अपने हाथों को स्टीयरिंग व्हील पर रखें...पढ़ें पूरी खबर.

Car Driving Learning: अगर आप कार चलाना सीखने का मन बना रहे हैं या आपने हाल ही में ड्राइविंग करना शुरू किया है तो आपको ड्राइविंग से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे आपको ड्राइविंग में कोई परेशानी न हो और एक्सीडेंट होने का खतरा कम से कम हो. तो चलिए जानते हैं कुछ जरूरी टिप्स. 

A-B-C को समझें

कार ड्राइविंग के लिए A का अर्थ ऐक्सेलेरेटर, B का अर्थ ब्रेक और C का अर्थ क्लच होता है. ड्राइविंग सीखने के लिए आपको अपने पैरों के साथ इन 3 चीजों का तालमेल बिठाने सीखना बहुत जरूरी है. इसके लिए आप बंद गाड़ी में इसकी प्रैक्टिस कर सकते हैं. 

कार के फीचर्स को समझें

गाड़ी चलाने से पहले उसके सभी फीचर्स को अच्छी तरह से जरूर समझ लें. गाड़ी में पावर विंडो, कंट्रोल्स, एसी, वायरलेस चार्जिंग, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी सहित अन्य फीचर्स को चलाने सीखना बहुत जरूरी है. 

ओवरस्पीड और ओवरटेक न करें

गाड़ी चलाने सीखते समय ओवरस्पीड या ओवरटेक के कारण एक्सीडेंट की संभावना बढ़ जाती है. जो आपको और आपकी गाड़ी को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए गाड़ी को नियंत्रित स्पीड में ड्राइव करें. 

इंडिकेटर्स और लाइट्स का प्रयोग न भूलें

कार ड्राइविंग सीखने के लिए गाड़ी के सिग्नल और इंडिकेटर्स का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. हेडलैंप और टेललैंप, डीम-डीपर, लेफ्ट-राइट इंडिकेटर्स और हजार्ड लाइट्स के काम और इनके कंट्रोल्स को अच्छी तरह से याद कर लें. 

दोनों हाथों से पकड़ें स्टीयरिंग 

जब आप गाड़ी चलाना सीख रहे हैं तो आपको हमेशा अपने दोनों हाथ स्टीयरिंग पर रखें. गियर बदलते समय या अन्य कंट्रोल्स को ऑपरेट करने के बाद दोबारा अपने हाथों को स्टीयरिंग व्हील पर रखें.

रियर व्यू मिरर्स पर रखें नजर

गाड़ी चलाते समय सामने देखने के साथ साथ लेफ्ट और राइट रियर व्यू मिरर पर भी ध्यान देना आवश्यक है. इससे आपके पीछे से आ रहे वाहनों पर आपकी नजर लगातार बनी रहेगी. जिससे एक्सिडेंट होने की संभावना कम हो जाएगी.

यह भी पढ़ें :- हीरो ने बंद की पैशन प्रो की बिक्री, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
Toyota Glanza Facelift लॉन्च, ₹6.99 लाख में क्या-क्या नया?
Toyota Glanza Facelift लॉन्च, ₹6.99 लाख में क्या-क्या नया?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget