एक्सप्लोरर

Sunroof Car: अगर आपके पास सनरूफ कार है, तो इसके फायदे और नुकसान भी पता होने चाहिए

सनरूफ दो प्रकार की होती है, सिंगल पेन सनरूफ (छोटी सी होती है) और पैनोरमिक सनरूफ (गाड़ी की छत का एक बड़ा भाग कवर कर लेती है).

Sunroof Car: अपनी कई खूबियों के चलते सनरूफ कार का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है, भारत में इसकी गिनती प्रीमियम फीचर्स में की जाती है. इसकी डिमांड को देखते हुए ज्यादातर ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी गाड़ियों में इसकी पेशकश करने में लगी हुई हैं. हालांकि, इसके फायदे के साथ-साथ कुछ नुकसान भी हैं, जिनकी जानकारी होना जरुरी है. ताकि आप इनका बचाव कर ज्यादा सुरक्षित रह सकें. 

सनरूफ के फायदे- 

सनरूफ के प्रकार- ये दो प्रकार की होती है, सिंगल पेन सनरूफ (छोटी सी होती है) और पैनोरमिक सनरूफ (गाड़ी की छत का एक बड़ा भाग कवर कर लेती है).

केबिन ज्यादा लाइट- सनरूफ वाली कार में दिन के समय केबिन में पर्याप्त सूरज की रौशनी ली जा सकती है. जिससे केबिन और भी ज्यादा शानदार लगता है, साथ ही टिंट और सनब्लाइंड होने के चलते केबिन को कम गरम होने देता है. 

केबिन को करने में मदद मिलती है- जब तेज धूप के चलते कार का केबिन गर्म हो जाये और आपको कहीं निकलना हो, तब सनरूफ इसे फटाफट ठंडा करने के काम आती है. 

ताजी हवा ले सकते हैं- सनरूफ, कार की खिड़कियों के मुकाबले कम निगेटिव प्रेशर के साथ ताज़ी हवा देने का काम करती है. जिससे केबिन में तरो-ताजा फील किया जा सकता है. 

इमरजेंसी एग्जिट- सनरूफ का सबसे बेहतर यूज ऐसी स्थिति में किया जा सकता है. किसी भी वजह से आपातकालीन स्थिति में ये आपको कार से बाहर निकालने में इम्पोर्टेन्ट रोल निभा सकती है, जब सारे दरवाजे लॉक हो जाएं. 

नज़ारे का मजा ले सकते है- जब भी आप कहीं बाहर घूमने जाते हैं या मौसम अच्छा हो, तब आप आस-पास के अच्छे नज़ारे को इंजॉय कर सकते हैं. 

सनरूफ के नुकसान- 

सिर बाहर निकलकर खड़ा होना- आजकल, बच्चों से लेकर बड़ों तक को सनरूफ के बाहर सिर निकालकर घुमते हुए देखा जा सकता है, जोकि बेहद ख़तरनाक साबित हो सकता है. ऐसे में किसी भी तरह की दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. ऐसा नहीं करना चाहिए. वहीं सार्वजानिक और भीड़ भाड़ वाली जगह पर ऐसा करने पर आपको चालान भी थमाया जा सकता है. 

तेज रफ्तार पर इसे खोलने से बचना चाहिए- तेज स्पीड पर सनरूफ़ ओपन करना न केवल माइलेज कम करेगा, बल्कि हवा के विपरीत दबाव की वजह से कार की छत को नुकसान होने की भी संभावना रहती है, जो किसी दुर्घटना का कारण बन सकता है. 

यह भी पढ़ें- Honda Elevate SUV: होंडा एलिवेट का प्रोडक्शन शुरू, सितंबर में लॉन्चिंग और डिलीवरी दोनों एक साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
पुरानी सरकारी गाड़ियों पर बड़ा अपडेट, स्क्रैपिंग नीति में बदलाव
पुरानी सरकारी गाड़ियों पर बड़ा अपडेट, स्क्रैपिंग नीति में बदलाव

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Embed widget