एक्सप्लोरर

Vrishabh Rashifal May 2024: मंगल-राहु बनाएंगे अंगारक दोष, आर्थिक स्थिति रहेगी कमजोर, पढ़िए मई का मासिक राशिफल

Taurus Monthly Horoscope 2024: वृषभ राशि (Vrishabh) के लिए मई 2024 का महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिष से वृषभ का मासिक राशिफल.

Vrishabh Rashifal May 2024: वृषभ राशि वालों के लिए मई 2024 का महीना ठीक ठाक कहा जा सकता है. इस महीने धन का अभाव बना रहेगा. हालांकि विद्यार्थियों के लिए समय बहुत बढ़िया है और उन्हें परीक्षा में सफलता मिल सकती है. आइए विख्यात ज्योतिष (Astrologer) से जानते हैं वृषभ राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा मई का महीना.

वृषभ राशि मई 2024 मासिक राशिफल (Taurus May 2024 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope): राहु की नौवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से गेम स्टूडियो बिजनेस में सावधानी बरतें, क्योंकि बिजनेस पार्टनर से संबंध खराब होने के संकेत मिल रहे हैं. इस पूरे महीने एकादश भाव में मंगल-राहु का अंगारक दोष रहेगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है. ऐसे में फिजूलखर्ची आपको परेशानी में डाल सकती है, धन कमाने के लिए आपको और अधिक मेहनत करने की जरूरत है.
 
10 मई से 18 मई तक द्वादश भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा, जिससे रुका हुआ धन प्राप्त होगा और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगेंगे. मंगल की चौथी दृष्टि धन भाव पर होने से इस महीने पैसा निवेश करना काफी जोखिम भरा हो सकता है. इसलिए अगर निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो पहले उसके बारे में जानकारी जुटा लें और जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें.
 
नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope): दशम भाव में शनि शश योग बनाएंगे जिससे नौकरी में बदलाव की संभावना है. 13 मई तक सूर्य की सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से आपका अनुभव और उत्साह दोनों मिलकर आपके लिए सफलता के नए रास्ते खोलेगा.

10 से 18 मई तक द्वादश भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे प्रॉफेशनल तरीके से काम करना आपको बॉस की आंखों का तारा बना सकता है. मंगल की आठवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से आप जो डिजर्व करते हैं वो आपको इस महीने मिल सकता है. बस आप ऑफिस में किसी तरह के वाद विवाद से बचें.
 
पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope): गुरू की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से पारिवारिक और प्रेम संबंधों में कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. 18 मई तक शुक्र का सप्तम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा.

लेकिन इसके लिए आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, अन्यथा आपकी बातें आपके रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकती है.19 मई से शुक्र आपकी राशि में स्वगृही होकर मालव्य योग बनाएंगे जिससे पारिवारिक जीवन में कुछ शांति रहने की संभावना है. 
 
स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope):  गुरु की पाचवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से ऐक्टिग और ड्रामा स्टूडेंट्स को परीक्षा में सफलता मिलेगी. 14 मई से सूर्य का पंचम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा, जिससे सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी अच्छे से करें. क्योंकि आने वाले समय में सिलेक्शन होने की प्रबल संभावना है. मंगल की सातवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से पढ़ाई के लिए बहुत अच्छा समय है, कोई एग्जाम देना है तो परिणाम अच्छा ही रहेगा. 
 
स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope): मंगल की आठवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है और छोटी मोटी दिक्कतें आपको पूरे माह परेशान करती रहेगी. इस दौरान बाहर का खाना खाने से परहेज करें. 10 से 18 मई तक द्वादश भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे सेहत में सुधार लाने के लिए अपनी दिनचर्या में सुधार लाएं.
 
19 मई से आपकी राशि में गुरु-शुक्र का शंख योग रहेगा जिससे घर के बुजुर्गों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा सकारात्मक परिणाम के लिहाज से आपके लिए बेहतर रह सकता है.
 
वृषभ राशि वालों के लिए उपाय (Taurus Rashi May 2024 Upay)
 
10 मई अक्षय तृतीया पर- चांदी की कोई भी वस्तु खरीद सकते हैं. जैसे सिक्के और आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं. आप श्री सूक्त का पाठ करें. इसके साथ ही नेत्रहीन और गरीब को अन्न व वस्त्र दान करें.
 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal: 12 मई 2026 मंगलवार को सिंह राशि के हो सकते हैं हाथ पीले और वृश्चिक को मिलेगा भवन-वाहन सुख, जानें कल का राशिफल
कल का राशिफल 12 मई 2026: मंगलवार को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव, इन 2 राशियों का चमकेगा भाग्य और मिलेगा आर्थिक लाभ!
Vastu Tips: राजनीति और सरकारी नौकरी में सफलता के लिए घर की ये 2 दिशाएं हैं बेहद खास, भूलकर भी न करें ये गलती
सरकारी अफसरों के लिए वरदान हैं घर की ये दिशाएं, छोटी सी चूक पड़ सकती है करियर पर भारी
Meen Saptahik Rashifal 11-17 May 2026: मीन राशि को किस्मत दिलाएगी ग्लोबल पहचान, इस सप्ताह चमकेगा भाग्य
Meen Saptahik Rashifal 11-17 May 2026: मीन राशि को किस्मत दिलाएगी ग्लोबल पहचान, इस सप्ताह चमकेगा भाग्य
Kumbh Saptahik Rashifal 11-17 May 2026: IT, गैजेट्स और प्रॉपर्टी वालों के लिए शानदार वीक, पढ़ें कुंभ राशिफल
Kumbh Saptahik Rashifal 11-17 May 2026: IT, गैजेट्स और प्रॉपर्टी वालों के लिए शानदार वीक, पढ़ें कुंभ राशिफल

वीडियोज

Somnath Amrit Mahotsav: Air Force planes created a 'heart' from smoke during Somnath festival
Thalapathy Vijay Car Collection, Swift से BMW i7 तक | Actor से Leader की Journey #vijay #autolive
Top 3 Hyundai cars in India over 30 years including Creta, Santro and more | #hyundai #autolive
Driving a Porsche 911 GTS Hybrid to have a Vada Pav in Mumbai | #porsche #porsche911 #autolive
Maruti Suzuki Victoris : The Best CNG Car? #marutisuzuki #victoris #cngcar #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सीटों की संख्या 850 करने को शशि थरूर ने बता दिया मजाक, कहा- चीन जैसा...
लोकसभा में सीटों की संख्या 850 करने को शशि थरूर ने बता दिया मजाक, कहा- चीन जैसा...
'PM की नसीहत केवल जनता के लिए, खुद मोदी जी और उनके नेता...', रोहिणी आचार्य का तंज
'PM की नसीहत केवल जनता के लिए, खुद मोदी जी और उनके नेता...', रोहिणी आचार्य का तंज
'कोई ताकत भारत को...', सोमनाथ से पीएम मोदी ने दुनिया को दिया अग्रेसिव मैसेज
'कोई ताकत भारत को...', सोमनाथ से पीएम मोदी ने दुनिया को दिया अग्रेसिव मैसेज
IPL 2026: भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, जानिए ऑरेंज कैप की रेस में कौन सबसे आगे
IPL 2026: भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, जानिए ऑरेंज कैप की रेस में कौन सबसे आगे
थलापति विजय के पास कितना सोना? पत्नी संगीता के पास है इतने करोड़ की जूलरी
थलापति विजय के पास कितना सोना? पत्नी संगीता के पास है इतने करोड़ की जूलरी
Explained: राष्ट्रपति चुनाव कितनी आसानी से जीतेगी बीजेपी? लोकसभा के जख्मों पर कैसे लगेगा पांच विधानसभा चुनावी नतीजों का 'मरहम'
राष्ट्रपति चुनाव कितनी आसानी से जीतेगी बीजेपी? लोकसभा के जख्म पर विधानसभा चुनावी नतीजों का मरहम
Video: पैसे निकालने पहुंचा शख्स तो एटीएम में चल रहा था सैलून, वीडियो देख घूमा यूजर्स का माथा, ले लिए मजे
Video: पैसे निकालने पहुंचा शख्स तो एटीएम में चल रहा था सैलून, वीडियो देख घूमा यूजर्स का माथा, ले लिए मजे
Overhydration Risk: क्या गर्मी में सिर्फ पानी पीना है खतरनाक? डॉक्टर से जानें चौंकाने वाला सच
क्या गर्मी में सिर्फ पानी पीना है खतरनाक? डॉक्टर से जानें चौंकाने वाला सच
Embed widget