एक्सप्लोरर

Mesh Rashifal May 2024: मेष राशि वाले शारीरिक तौर पर रहेंगे परेशान, पढ़िए मई का पूरा मासिक राशिफल

Aries Monthly Horoscope 2024: मेष राशि (Mesh) वालों के लिए मई 2024 का महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिष से मेष का मासिक राशिफल.

Mesh Rashifal May2024: मेष राशि वालों के लिए मई 2024 का महीना मिलाजुला फलदायी रहने वाला है. इस महीने सेहत को लेकर आप परेशान रह सकते हैं. वहीं प्रेमी जीवन भी बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है. आइए विख्यात ज्योतिष (Astrologer) से जानते हैं मेष राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा महीना का महीना.

मेष राशि मई 2024 मासिक राशिफल (Aries May 2024 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope): मंगल की आठवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने और ग्रहों की स्थिति को देखते हुए ग्रॉसरी बिजनसमैन के लिए मई माह का शुरुआत कुछ तनावपूर्ण रहेगा. 09 मई तक द्वादश भाव में बुध-राहु का जड़त्व दोष रहेगा जिससे बिजनस में कुछ गर्म मिजाजी हावी होगी. इससे आप और आपके बिजनस पार्टनर के मध्य किसी बात को लेकर बहस जैसी स्थिति बन सकती है.
 
10 मई से बुध की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से ग्रह परिवर्तन से महीने के मध्य में बिजनस में लाभ मिलने लगेगा. 10 से 18 मई से आपकी राशि में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे बिजनस की ग्रोथ में बढ़ोतरी होगी और आप उन्नति करेंगे. अपार सफलता मिलने से आप गदगद हो उठेंगे और आपके आसपास के लोगों को भी आप पर विश्वास होने लगेगा.
 
नौकरी-पेशा (Job-Career Horoscope): गुरु की पाचवीं व नौवीं दृष्टि षष्ठ भाव व दशम भाव पर होने से मई माह में सैलेरी और पदोन्नति के योग बनेंगे. बस आप अपना व्यवहार अच्छा रखें और लगन के साथ काम करें. 13 मई तक सूर्य आपकी राशि में उच्च के होकर विराजित रहेगे जिससे ऑफिस में सीनियर-जूनियर सभी का साथ मिलेगा.

आपके पास धन प्रबल और प्रचुर मात्रा में आएगा, जिससे आप अपने सभी कामों को अंजाम तक पहुंचाने में सफलता प्राप्त करेंगे.  द्वादश भाव में मंगल-राहु का अंगारक दोष रहेगा जिससे ऑफिस में किसी से कहासुनी होने के प्रबल योग बनेंगे, यह झगड़ा आपके करियर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. इसलिए वाद विवाद से बचेंय
 
पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope): 18 मई तक शुक्र की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से घर-परिवार में खुशियां रहेंगी. शनि की तीसरी दृष्टि शुक्र पर होने से प्रेम जीवन ज्यादा मानसिक उथल-पुथल देने वाला है. 19 मई से द्वितीय भाव में गुरु-शुक्र का शंख योग रहेगा जिससे आपके रिश्ते में बीच-बीच में रोमांस के छींटे भी पड़ने से और लव-लाईफ में मजबूती आएगी. 
 
स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope): शनि की सातवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से महीने के मध्य तक विद्यार्थि पढ़ाई को लेकर थोड़ा बेपरवाह रहेंगे, लेकिन 14 मई के बाद से पढ़ाई की स्थिति अच्छी होगी. गुरु का पंचम भाव से 4-10 का सम्बध रहेगा जिससे मेडिकल फील्ड, आईटी और इंजीनियरिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है.
द्वादश भाव में मंगल-राहु का अंगारक दोष रहेगा जिससे कंपटीशन की तैयारी करने वाले कुछ समय के लिए लक्ष्य से भटक सकते हैं. ऐसा बार-बार न हो इसके लिए एकाग्रता बनाए रखें.
 
स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope): 09 मई तक द्वादश भाव में बुध-राहु का जड़त्व दोष रहेगा, जिससे सेहत का ध्यान रखें. मई माह स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मध्यम रहने वाला है, पाचन तंत्र में गड़बड़ी या फिर एसिडिटी जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं.
 
गुरु की पाचवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से आप यदि किसी शारीरिक समस्या को हल्का सा भी महसूस करें तो बिना समय गवाएं उसे डॉक्टर से दिखा लें ताकि बाद में आपको कोई परेशानी न झेलनी पड़े, अन्यथा यह महीना आपको शारीरिक तौर पर परेशान कर सकता है. द्वादश भाई में मंगल-राहु का अंगारक दोष रहेगा जिससे यात्रा करते समय सावधानी बरतें.
 
मेष राशि वालों के लिए उपाय (Mesh Rashi May 2024 Upay)
10 मई अक्षय तृतीया पर- सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए. इसके अलावा आप ताम्र पात्र भी खरीद सकते हैं. भगवान विष्णु की अराधना करें और श्री विष्णुसहस्त्रनाम के साथ श्री हनुमान चालीसा का 108 बार पाठ करें.
पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समंदर का किंग कौन? वो 14 देश... जिनके पास तबाही लाने की ताकत, लिस्ट में भारत कहां
समंदर का किंग कौन? वो 14 देश... जिनके पास तबाही लाने की ताकत, लिस्ट में भारत कहां
'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता', पाकिस्तान के खिलाफ बेटे की शानदारी पारी पर भावुक हुए ईशान किशन के पिता
'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता', PAK के खिलाफ बेटे की शानदारी पारी पर भावुक हुए ईशान किशन के पिता
Weather Forecast: सर्दी खत्म होते ही मौसम का यूटर्न, 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-यूपी से पंजाब-हरियाणा तक चेतावनी
सर्दी खत्म होते ही मौसम का यूटर्न, 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-यूपी से पंजाब-हरियाणा तक चेतावनी
IND VS PAK: पाकिस्तान को रौंदकर सूर्यकूमार यादव ने भरी हुंकार, कहा- 'बहुत अच्छा लगा कि...'
पाकिस्तान को रौंदकर सूर्यकूमार यादव ने भरी हुंकार, कहा- 'बहुत अच्छा लगा कि...'

वीडियोज

Rajasthan News: Jaipur में वैलेंटाइन डे पर गुंडागर्दी पड़ गई भारी | Valentine Day | Controversy
India Vs Pakistan Match: पाकिस्तान हाथ मलता रह गया! | IND Vs PAK | Shoaib Akhtar
Akhilesh Yadav के साथ सिद्दीकी...'27' में साइकिल दौड़ेगी? | UP Politics | CM Yogi | ABP News
India Vs Pakistan Match: कोलंबो में भारत- पाक का मुकाबला ! | T20 World Cup
Sandeep Chaudhary: गड़े मुर्दे उखाड़ेंगे...देश का माहौल बिगाड़ेंगे! | Tipu-Shivaji Remark | Owaisi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर का किंग कौन? वो 14 देश... जिनके पास तबाही लाने की ताकत, लिस्ट में भारत कहां
समंदर का किंग कौन? वो 14 देश... जिनके पास तबाही लाने की ताकत, लिस्ट में भारत कहां
'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता', पाकिस्तान के खिलाफ बेटे की शानदारी पारी पर भावुक हुए ईशान किशन के पिता
'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता', PAK के खिलाफ बेटे की शानदारी पारी पर भावुक हुए ईशान किशन के पिता
Weather Forecast: सर्दी खत्म होते ही मौसम का यूटर्न, 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-यूपी से पंजाब-हरियाणा तक चेतावनी
सर्दी खत्म होते ही मौसम का यूटर्न, 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-यूपी से पंजाब-हरियाणा तक चेतावनी
IND VS PAK: पाकिस्तान को रौंदकर सूर्यकूमार यादव ने भरी हुंकार, कहा- 'बहुत अच्छा लगा कि...'
पाकिस्तान को रौंदकर सूर्यकूमार यादव ने भरी हुंकार, कहा- 'बहुत अच्छा लगा कि...'
O'Romeo BO Day 3 Worldwide: तीन दिन बाद भी 'ओ'रोमियो’ की नहीं हो पाई शाहिद की टॉप 10 फिल्मों में एंट्री, जानें- वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन
तीन दिन बाद भी 'ओ'रोमियो’ की नहीं हो पाई शाहिद की टॉप 10 फिल्मों में एंट्री, जानें- वर्ल्डवाइड कलेक्शन
दूर-दूर तक बदबू और नरक से बदतर हालात, जहां पानी की जगह तैरता है कचरे का पहाड़
दूर-दूर तक बदबू और नरक से बदतर हालात, जहां पानी की जगह तैरता है कचरे का पहाड़
RRB NTPC 2026: 16 मार्च से शुरू होगी CBT 1 परीक्षा, देखें शेड्यूल
RRB NTPC 2026: 16 मार्च से शुरू होगी CBT 1 परीक्षा, देखें शेड्यूल
Government Cancer Scheme: अब जिला अस्पतालों में भी आसानी से होगी कीमोथैरेपी, जानें क्या है केंद्र सरकार का प्लान?
अब जिला अस्पतालों में भी आसानी से होगी कीमोथैरेपी, जानें क्या है केंद्र सरकार का प्लान?
Embed widget