एक्सप्लोरर

Vastu Tips: नया घर बनवाते या खरीदते समय वास्तु के इन बुनियादी सिद्धांतों का रखें ध्यान, खुशहाल रहेगा जीवन

Vastu Tips: नया घर बनवाते या खरीदते समय वास्तु शास्त्र के नियम व सिद्धांतों को ध्यान में रखना चाहिए. इससे घर-परिवार पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव नहीं पड़ता और जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहती है.

Vastu Tips: नया घर बनवाना या खरीदना किसी व्यक्ति के लिए सपने का सच होने जैसा होता है. क्योंकि यह सपना हर व्यक्ति देखता है. लेकिन कुछ ही लोग होते हैं जो अपनी मेहनत और बुलंद हौसले के दम पर नए घर के सपने को पूरा कर पाते हैं.

लेकिन नया घर खरीदते या बनवाते समय यह बहुत जरूरी है कि, आपका घर वास्तु शास्त्र के नियम और सिद्धांतों के अनुरूप तैयार किया गया हो. दरअसल वास्तु शास्त्र में घर की दिशा,दशा, रंग, प्रारूप, आकार आदि के बारे में बताया गया है, जिसे ध्यान में रखने से घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का माहौल रहता है.

इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि, घर बनवाते या खरीदते समय हर व्यक्ति को वास्तु शास्त्र की अहम और बुनियादी सिद्धांतों का पालन करना चाहिए. आइये जानते हैं वास्तु शास्त्र की दृष्टि से कैसा होना चाहिए आपके सपनों का घर.

  • रसोई घर के लिए वास्तु (Vastu Tips for Kitchen): वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में ही बनवाना चाहिए. किचन को कभी भी दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पूर्व या उत्तर की ओर नहीं बनवाना चाहिए.
  • मुख्य द्वार के लिए वास्तु (Vastu Tips for Main Gate): घर का प्रवेश द्वार सबसे अहम माना जाता है. क्योंकि इसी से घर के भीतर नकारात्मक या सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवेश होता है. इसलिए प्रवेश द्वार की दिशा सही हो, इसका पूरा ध्यान रखें. वास्तु के अनुसार, प्रवेश द्वार यदि उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व में हो तो इसे अच्छा माना जाता है.
  • बेडरूम के लिए वास्तु (Vastu Tips for Bedroom): बेडरूम की दिशा सही नहीं होने पर दांपत्य जीवन में हमेशा तनाव और मनमुटाव बना रहता है. वास्तु के अनुसार, बेडरूम दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए.
  • बाथरूम के लिए वास्तु (Vastu Tips for Main Bathroom): घर का बाथरूम यदि सही न हो तो नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बहुत तेजी से बढ़ता है. वास्तु के अनुसार, उत्तर-पश्चिम कोने में ही बाथरूम बनवाना चाहिए और बाथरूम का मुख उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए.
  • लिविंग रूम के लिए वास्तु (Vastu Tips for Living Room): बैठक या लिविंग रूम को पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में बनवा सकते हैं. सकारात्मकता के लिए लिविंग रूम की सजावट वास्तु के अनुसार शोपीस, पेड़-पौधे आदि से करें.

ये भी पढ़ें: Virat Kohli: सचिन का ‘विराट’ रिकॉर्ड तोड़ क्या कोहली ले पाएंगे मास्टर-ब्लास्टर की जगह, जानें क्या कहते हैं कुंडली के योग

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget