एक्सप्लोरर

Vastu Tips: भूलकर भी पर्स में ना रखें ये चीजें, आर्थिक तंगी से हो जाएंगे परेशान

Vastu Tips For Purse: वास्तु के अनुसार पर्स में कुछ चीजें गलती से भी नहीं रखनी चाहिए. इन चीजों को रखने से आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. जानते हैं पर्स से जुड़े वास्तु के नियम के बारे में.

Vastu Tips For Wallet: वास्तु शास्त्र में हर चीज रखने के खास नियम बनाए गए है. वास्तु के मुताबिक व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बहुत कुछ उसके पर्स पर भी निर्भर करती है. आपके पर्स में रखी कुछ चीजें आपकी आर्थिक तंगी का कारण बन सकती हैं. कई बार बहुत मेहनत के बाद भी लाभ नहीं मिल पाता है. इसकी वजह आपके पर्स में रखी कुछ चीजें भी हो सकती हैं. आइए जानते हैं कि पर्स में कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इन चीजों को रखने से आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. 

पर्स में गलती से भी ना रखें ये चीजें

  • कई लोगों की आदत होती है कि वह कुछ भी खरीदने के बाद उसका बिल अपने पर्स में रख लेते हैं. धीरे-धीरे यह रद्दी बनता जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी अपने पर्स में किसी चीज का बिल नहीं रखना चाहिए. पर्स में फालतू कागज रखने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और पर्स में पैसे नहीं टिकते हैं. पर्स में रखे अनावश्य बिल आर्थिक तंगी का कारण बनते हैं. 
  • अपने पर्स में गलती से भी किसी जीवित या मृत व्यक्ति की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए. चाहे व मृत हो या जीवित हो. वास्तु के अनुसार पर्स में कभी भी किसी की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए. इसके अलावा किसी भी देवी देवता की भी तस्वीर पर्स में ना रखें. ऐसा करने से व्यक्ति के ऊपर कर्ज बढ़ता है और वास्तु दोष लगता है. माना जाता है कि पर्स में मां लक्ष्मी वास करती हैं. 
  • पर्स में कभी भी रुपयों को तोड़-मरोड़ कर ना रखें. पर्स में पैसा हमेशा खोल कर रखना ही सही होता है. पैसों को मोड़ कर रखने से वास्तु दोष लगता है और आर्थिक संकट आ जाता है. पर्स में नोट और सिक्के कभी भी एक साथ नहीं रखने चाहिए.पर्स में सिक्कों को और नोटों को हमेशा अलग-अलग पॉकेट में ही रखें.
  • वास्‍तुशास्‍त्र के मुताबिक पर्स में कभी भी चाबी नहीं रखनी चाहिए. पर्स में चाबी रखने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है. इसलिए पर्स में कभी भी गलती से भी चाबी ना रखें. इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है.
  • वास्‍तुशास्‍त्र के मुताबिक पर्स में कभी भी कटे-फटे नोट नहीं रखने चाहिए. अगर आपके पर्स में ऐसा कोई नोट है तो इसे तुरंत ही बदल दें. अगर आपका पर्स फटा हुआ है तो इसका इस्तेमाल भी ना करें. फटा पर्स रखने से लक्ष्मी माता रूठ जाती हैं.
  • वास्‍तु के अनुसार उधार का धन कभी भी पर्स में नहीं रखना चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से धन को पर्स में रखने से ऋण बढ़ता है और आर्थिक नुकसान की आशंका भी रहती है.

ये भी पढ़ें

जल्द लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण, अशुभ प्रभाव से बचाएंगे ये उपाय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vastu Tips: घर की इस छोटी-सी जगह का वास्तु बदल सकता है सुख-समृद्धि का संतुलन
घर की इस छोटी-सी जगह का वास्तु बदल सकता है सुख-समृद्धि का संतुलन
घर में कबूतर का आना और घोंसला बनाना: शुभ या अशुभ? जानिए नारद संहिता और वास्तु का सच
घर में कबूतर का आना और घोंसला बनाना: शुभ या अशुभ? जानिए नारद संहिता और वास्तु का सच
Vastu Tips: घर में बार-बार कांच टूट रहा है? इसे नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
Vastu Tips: घर में बार-बार कांच टूट रहा है? इसे नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
Vastu Tips: घर के मंदिर में रखी है भगवान की मूर्ति? भूलकर भी न करें ये गलती
Vastu Tips: घर के मंदिर में रखी है भगवान की मूर्ति? भूलकर भी न करें ये गलती

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget