एक्सप्लोरर

Facebook मालिक मार्क जुकरबर्ग को अलग बनाता है ये लकी नबंर, जानें इस नंबर की खासियत

Numerology: फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने बहुत ही कम उम्र में सफलता का स्वाद चखा है. जानतें है कि उनकी इस सफलता के पीछे क्या राज़ है.

Astro Personality: फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) दुनिया के सबसे युवा अरबपति हैं. जुकरबर्ग का जन्म 14 मई 1984 को हुआ था. महज 38 साल की उम्र में उन्होंने जो सफलता हासिल की है वो बहुत कम लोगों को ही नसीब होती है. जुकरबर्ग की इस सफलता के पीछे उनकी सफलता के अलावा उनके लकी नंबर का भी अहम योगदान है.

अंक ज्योतिष में मूलांक का विशेष महत्व होता है. मूलांक किसी भी व्यक्ति का भाग्यशाली अंक होता है. मूलांक का प्रभाव जातकों पर सबसे अधिक होता है. किसी व्यक्ति की जन्म तिथि को एक-एक कर जोड़ने से जो अंक प्राप्त होता है वो उस व्यक्ति का मूलांक कहलाता है. जैसे अगर किसी व्यक्ति कि जन्म तिथि 28 है तो 2+8 =10, 1 +0 =1, तो व्यक्ति का मूलांक 1 होगा. मूलांक 1 से 9 तक होते हैं.

मार्क जुकरबर्ग का मूलांक 

अंक ज्योतिष के अनुसार 14 मई को जन्मे मार्क जुकरबर्ग का मूलांक 5 है. जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 5 होगा. इस मूलांक का स्वामी ग्रह बुध होता है जो ज्ञान और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है. मूलांक 5 वाले व्यक्तियों पर बुध की विशेष कृपा रहती है जिसकी वजह से वो बहुत बुद्धिमान होते हैं. इसके साथ ही यह लोग साहसी और कर्मशील भी होते हैं. दुनिया के ज्यादातर सफल और लोकप्रिय लोग मूलांक 5 वाले ही होते हैं. 

मूलांक 5 वालों की खास बातें

मूलांक 5 वाले लोग हर चुनौती को एक चैलेंज की तरह लेते हैं और उसमें सफलता हासिल कर के दिखाते हैं. यह लोग नई-नई योजनाएं बनाते हैं और व्यापार में जोखिम उठाने को हमेशा तैयार रहते हैं. इस मूलांक के लोग एक सफल व्यापारी बनते हैं. यह लोग परिस्थिति के अनुरूप खुद को ढाल लेते हैं. दूसरे लोग इनसे बहुत जल्द प्रभावित हो जाते हैं. इन लोगों को दूसरों से काम निकलवाना भी अच्छे से आता है. 

यह लोग उत्तम शिक्षा प्राप्त करते हैं और इन्हें कई भाषाओं के ज्ञान होता है. इस मूलांक के लोग बहुत चालाक होते हैं. अपनी बुद्धि और ज्ञान के बल पर यह लोग खूब धन कमाते हैं. इनकी आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी होती है. विनम्र स्वभाव होने के कारण यह लोग आसानी से दोस्त बना लेते हैं. इन लोगों को अर्थशास्त्र और संगीत का भी अच्छा ज्ञान होता है.

मूलांक 5 वालों के लिए शुभ अंक 5, 14 और 23 तारीख जबकि शुभ दिन शुक्रवार, गुरुवार, शनिवार और बुधवार होते हैं. वहीं इन मूलांक वालों का शुभ रंग हरा, हल्का खाकी व सफेद होता है.

ये भी पढ़ें

निर्जला एकादशी पर दान करना क्यों माना जाता है शुभ? जानें इस दिन का महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget