एक्सप्लोरर

Numerology: इस मूलांक के लोग होते हैं किस्मत के धनी, थोड़े से प्रयास से हासिल कर लेते हैं सफलता

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के मुताबिक, मूलांक 2 के लोगों में कई खासियत पाई जाती है. अपनी कई खूबियों की वजह से ही इस मूलांक के लोग बाकी सबसे अलग होते हैं.

Numerology Number 2: अंक ज्योतिष में हर एक अंक का विशेष महत्व होता है. अंक ज्योतिष मूलांक पर आधारित होता है. ये मूलांक 0 से लेकर 9 अंकों के बीच में होते हैं. अंक शास्त्र में हर एक अंक की अपनी खासियत बताई गई है. मूलांक 2 वाले लोगों का व्यक्तित्व सभी मूलांक से थोड़ा हटकर होता है. जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 2 होता है. मूलांक 2 के लोग बहुत खास माने जाते हैं. आइए जानते हैं इस मूलांक की खूबियों के बारे में.

किस्मत के होते हैं धनी

मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा होते हैं. इन तारीखों में जन्मे लोग बहुत भावुक और कल्पनाशील होते हैं. इस मूलांक के लोग किस्मत के धनी होते हैं. यह लोग जन्मजात कलाकार माने जाते हैं. मूलांक 2 के लोग किसी भी एक काम को अधिक समय तक नहीं कर पाते हैं. यह लोग लगातार प्रयोग करते रहते हैं और थोड़े से प्रयास से ही सफलता हासिल कर लेते हैं. इस मूलांक के लोग स्वभाव से बहुत संवेदनशील होते हैं और बहुत संतुलित तरीके से अपना जीवन जीते हैं. इन मूलांक के लोगों में काफी रचनात्मकता पाई जाती है. इस मूलांक के लोग बहुत बुद्धिजीवी होते हैं और समाज में खूब नाम कमाते हैं. मूलांक 2 के लोग बहुत हिम्मती होते हैं. 

मेहनत से कमाते हैं धन

मूलांक 2 के लोग स्वभाव से बहुत मेहनती होते हैं. यह लोग अपनी मेहनत के दम पर खूब सारा धन कमाते हैं. इस मामले में यह लोग बहुत लकी होते हैं. इन लोगों को धन कमाने के नए-नए मौके मिलते रहते हैं. रिश्तों को लेकर भी इस मूलांक के लोग बहुत गंभीर होते हैं. यह लोग कोई भी रिश्ता पूरी ईमानदारी से निभाते हैं. इन लोगों में अपने रिश्तों में संतुलन बनाए रखने की अद्भुत क्षमता होती है. ये लोग दूसरों की भावनाओं की बहुत कद्र करते हैं. हमेशा दूसरों की मदद के लिए यह लोग तैयार रहते हैं. यह लोग बौद्धिक कार्यों में ज्यादा सफल साबित होते हैं. 

कूट-कूटकर भरा होता है आत्मविश्वास

इस मूलांक के लोग बहुत मृदुभाषी होते हैं. मीठी वाणी के कारण समाज में इन लोगों की छवि काफी अच्छी होती है. इन लोगों में अभिनेता और राजनेता बनने के अच्छे गुण होते हैं. इस मूलांक के जो लोग किसी रचनात्मकता के काम से जुड़े होते हैं, वो अपने क्षेत्र में अच्छी प्रसिद्धि हासिल करते हैं. संगीत,गायन,लेखन और कला जैसे क्षेत्रों में भी ये लोग अच्छा काम करते हैं. इस मूलांक के लोगों मे गजब का आत्मविश्वास होता है. अपने इसी आत्मविश्वास के बल पर यह लोग अंसभव काम को भी कर दिखाते हैं.

ये भी पढ़ें

जिंदगी में रहना है आगे तो ऐसे करें समय का सही इस्तेमाल, जानें टाइम मैनेजमेंट के आसान टिप्स

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget