एक्सप्लोरर

Kharmas 2023: खरमास में भगवान विष्णु की पूजा से प्रसन्र होती हैं मां लक्ष्मी, सुख-समृद्धि से भर जाता है घर

Kharmas Start And End Date 2023: 16 दिसंबर से खरमास की शुरुआत हो चुकी है. हिंदू धर्म में खरमास को बहुत ही अशुभ माना जाता है. इस दौरान किसी भी तरह के मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं.

Vishnu Puja In Kharmas: 16 दिसंबर को सूर्य वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं. सूर्य का धनु राशि में प्रवेश धनुर्मास कहलाता है. सामान्य बोलचाल में इसे खरमास कहते हैं. खरमास 16 दिसंबर से 15 जनवरी 2024 तक रहेगा. इस एक माह में विवाह आदि मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है. खरमास में विवाह, सगाई, यज्ञ, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. इस एक महीने नया घर या वाहन खरीदना भी वर्जित माना जाता है. 

शुभ नहीं माना जाता है खरमास 

शास्त्रों में खरमास का महीना शुभ नहीं माना गया है. इस अवधि में मांगलिक कार्य करना प्रतिबंधित होता है. माना जाता है कि इस एक महीने के काल में सूर्य की ऊर्जा क्षीण होती है. इस अवधि में कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर पड़ जाती है. माना जाता है कि खरमास में सूर्य का स्वभाव उग्र हो जाता है. सूर्य के कमजोर स्थिति में होने की वजह से ही इस महीने शुभ कार्यों पर पाबंदी लग जाती है और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं.

खरमास में करें विष्णु जी की पूजा

खरमास के दिनों में किसी भी तरह के मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं लेकिन इन दिनों में पूजा-पाठ करने का विशेष लाभ मिलता है. खरमास के दिनों में भगवान विष्णु की पूजा करना बहुत फलदायी माना जाता है. खरमास में विधिपूर्वक भगवान विष्णु की पूजा करने से विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी भी अत्यंत प्रसन्न होती हैं. भगवान विष्णु की पूजा से घर में सुख-समृद्धि आती है और
नौकरी में तरक्की के योग बनते हैं. खरमास में लोगों को विष्णु सहस्त्रनाम, पुरुष सूक्त, सत्यनारायण कथा, भागवत पाठ और आदित्य हृदयस्त्रोत्र का पाठ करना चाहिए.

खरमास में करें ये काम

खरमास के महीने में दान-दक्षिणा का बहुत महत्व होता है. गरीबों, असहायों को अन्न, वस्त्र का दान करें, गौ सेवा, बड़े-बुजुर्गों की सेवा और ब्राह्मण को अन्न दान करने से कई गुना पुण्य फल की प्राप्ति होती है.  यह समय सूर्य की उपासना के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है. खासतौर पर जिनकी कुंडली में सूर्य कमजोर स्थिति में हो उन्हें खरमास के दौरान सूर्य उपासना जरूर करनी चाहिए. खमरमास के महीने में तुलसी की पूजा जरूर करनी चाहिए. इससे घर की नकारात्मकता दूर हो जाती है.

ये भी पढ़ें

शनि देव की कुदृष्टि बढ़ाती है जीवन में कष्ट, जानें घर में क्यों नहीं रखी जाती शनि देव की मूर्ति

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Vishnu Sahasranama: विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
Aaj ka Meen Rashifal 10 July 2026: व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
Aaj ka Kumbh Rashifal 10 July 2026: व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां
व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget