एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण का सबसे ज्यादा असर इन राशियों पर, गलती से भी न करें ये काम

Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) 18 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा के दिन लगने वाला है. ज्योतिष के अनुसार यह ग्रहण कुछ राशियों को भारी पड़ सकता है. इसलिए ग्रहण के दौरान कोई भी गलती न करें.

Chandra Grahan 2024: भाद्रपद पूर्णिमा 2024 (Bhadrapada Purnima 2024) के दिन साल का दूसरा चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) लगेगा. साथ ही इसी दिन से पितृपक्ष (Pitru Paksha 2024) की भी शुरुआत हो जाएगी. वैज्ञानिक चंद्र ग्रहण को ऐसी खगोलीय घटना (Astronomical phenomenon) मानते हैं जोकि सभी का ध्यान आकर्षित करती है.

हिंदू धर्म (Hindu Dharma) और ज्योतिष शास्त्र (Jyotish Shastra) में ग्रहण लगने की घटना को शुभ नहीं माना जाता है. इसलिए ग्रहण के दौरान सूतक (Sutak kaal) मान्य होता है और इस समय कई कार्य वर्जित माने जाते हैं. इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 को लगेगा, जोकि आंशिक चंद्र ग्रहण होगा और यह भारत में दिखाई नहीं देगा.

इन राशियों के लिए शुभ नहीं चंद्र ग्रहण

ज्योतिष के अनुसार 18 सितंबर 2024 को लगने वाले चंद्र ग्रहण से कई राशियां (Zodiac Sign) प्रभावित होंगी, क्योंकि इन राशियों के लिए यह ग्रहण शुभ नहीं है. दरअसल इस बार एक पक्ष में दो ग्रहण लगेंगे (18 सितंबर को चंद्र ग्रहण और 2 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण) और ग्रहण के दिन ही पितृपक्ष की शुरुआत और समाप्ति होगी. इसलिए ग्रह-दशाओं के अनुसार इसे शुभ नहीं माना जा रहा है.

भले भारत में यह ग्रहण अदृश्य होगा, लेकिन राशियों पर ग्रहण का शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष की माने तो 18 सितंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण मेष (Mesh Rashi), सिंह, मकर (Makar Rashi) और मीन राशि वाले जातकों के लिए प्रतिकूल रहेगा. इसलिए खासकर इन राशि के लोगों को ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी.

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें

  • चंद्र ग्रहण के दौरान धार्मिक कार्य जैसे पूजा-पाठ आदि न करें और ना ही भगवान की फोटो या प्रतिमा को स्पर्श करें. हालांकि आप मंत्र जाप कर सकते हैं, इसमें कोई दोष नहीं है.
  • चंद्र ग्रहण के समय पहले से पका हुआ भोजन नहीं करें. ग्रहण के दौरान भी भोजन न पकाएं. ग्रहण काल की समाप्ति के बाद ही भोजन पकाएं और खाएं.
  • ग्रहण लगने से पहले ही पके हुए भोजन, खाद्य पदार्थों और जल में तुलसी के पत्ते डाल दें.
  • ग्रहण के समय सोने से बचना चाहिए. ऐसा करने स्वास्थ्य पर बुर प्रभाव पड़ता है.
  • खासकर गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान सावधानी रखनी चाहिए. नुकीली या धारदार चीजें जैसे चाकू, छुरी, कैंची, सुईं आदि का प्रयोग इस समय नहीं करें.

ये भी पढ़ें: Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण के समय पृथ्वी पर बढ़ जाएगा राहु-केतु का प्रभाव, न करें ये गलतियां वरना भुगतने पड़ेंगे बुरे परिणाम
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 12 October 2026: सोमवार को विष्कुम्भ योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, कन्या को टैक्स विवाद से राहत और धनु को स्कॉलरशिप!
Kal Ka Rashifal 12 October 2026: सोमवार को विष्कुम्भ योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, कन्या को टैक्स विवाद से राहत और धनु को स्कॉलरशिप!
आज का कन्या राशिफल 11 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद, इंटीरियर डिजाइनिंग में बेहतरीन नतीजे, धन संबंधी शुभ समाचार
आज का कन्या राशिफल 11 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद, इंटीरियर डिजाइनिंग में बेहतरीन नतीजे, धन संबंधी शुभ समाचार
आज का सिंह राशिफल 11 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से वस्त्र व अनाज का संचय, फैशन-लक्जरी बिजनेस में बंपर प्रॉफिट
आज का सिंह राशिफल 11 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से वस्त्र व अनाज का संचय, फैशन-लक्जरी बिजनेस में बंपर प्रॉफिट
आज का कर्क राशिफल 11 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से माता से वैचारिक मतभेद, व्यवसायिक यात्रा हो सकती है स्थगित, वर्कप्लेस पर क्रोध से बचें
आज का कर्क राशिफल 11 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से माता से वैचारिक मतभेद, व्यवसायिक यात्रा हो सकती है स्थगित, वर्कप्लेस पर क्रोध से बचें

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget