एक्सप्लोरर

Capricorn Monthly Horoscope August 2024: मकर राशि का करियर ग्राफ तेजी से आगे बढ़ेगा, पढ़ें अगस्त मासिक राशिफल

Capricorn Monthly Horoscope August 2024: मकर राशि (Makar) के लिए अगस्त 2024 का महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिष से मकर का मासिक राशिफल.

Makar Rashifal August 2024: मकर राशि वालों के लिए अगस्त 2024 का महीना बहुत बढ़िया रहेगा. खासकर व्यापारियों से अगस्त का महीना बहुत ही शुभ रहने वाला है. नौकरी-पेशा वालों को भी इस माह अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. लेकिन प्रेम संबंधों की दृष्टिकोण से बहुत संभलकर रहने की जरूरत है.

आइए विख्यात ज्योतिषी (Famous Astrologer) से जानते हैं मकर राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा अगस्त का महीना.

मकर राशि अगस्त 2024 मासिक राशिफल (Capricorn August 2024 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope): महीने के शुरुआत से 25 अगस्त तक पंचम भाव में मंगल-गुरु का परिजात योग रहेगा जिससे बिजनेस बेहतर रहेगा. आपके हाथ में कई बड़ी डील आ सकती है. 21 अगस्त तक बुध की सातवीं दृष्टि द्वितीय भाव पर होने से बिजनसमैन की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है.

गुरु की सातवीं दृष्टि एकादश भाव पर होने से बिजनेसमैन को मार्केट से प्रॉफिट होगा. महीने की शुरुआत से लेकर 21 अगस्त तक अष्टम भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे बिजनेस के लिए बनाई गई प्लानिंग से अच्छा-खसा मुनाफा मिलेगा और बिजनस के नए विकल्प भी मिलेंगे. 24 अगस्त से शुक्र का सप्तम भाव से 3-11 का सम्बध रहेगा जिससे पैतृक बिजनेस करने वालों को लाभ मिलेगा और पैसों की कमी दूर होगी.

नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope): शनि का षष्ठ भाव व दशम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे आपके करियर का ग्राफ तेजी से आगे की ओर बढ़ेगा. महीने की शुरुआत से 21 अगस्त तक अष्टम भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे सोशल मीडिया से जुड़े कर्मचारियों का ध्यान अपने कार्य पर रहेगा.

16 अगस्त से सूर्य अष्टम भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेगे जिससे सरकारी जॉब की तैयारी करने वाले परीक्षार्थियों के लिए अगस्त महीना गोल्डन चांस लेकर आएगा और पूर्व में की गई मेहनत का फल प्राप्त होगा. 26 अगस्त से मंगल षष्ठ भाव में रहेगे जिससे नौकरी पेशा वालों के सैलरी और प्रमोशन के चांसेज बनेंगे.

पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope): राहु की पाचवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से लिव इन रिलेशनशिप और प्रेम संबंधों में रह रहे लवर के जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी. 15 अगस्त तक शुक्र पापकर्त्तरी दोष में रहेगे जिससे फैमिली लाइफ में भी अप्स-डाउन की स्थिति रहने वाली है.

24 अगस्त से नवम भाव में शुक्र-केतु की युति रहेगी जिससे प्रेम संबंधों के लिए अगस्त मंथ मध्यम रहने वाला है, आपको अपने प्रियतम से दिल की बात कहने में कुछ संकोच तो होगा लेकिन आप उनसे अपने दिल की बात कह ही देंगे. इस दौरान प्रेम जीवन को संभालना आपके लिए थोड़ा सा चुनौतीपूर्ण होने वाला है.

स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope): महीने की शुरुआत से 25 अगस्त तक पंचम भाव में मंगल-गुरु का पारिजात योग रहेगा जिससे खिलाड़ियों को अचानक अपने फील्ड में नेम और फेम मिलेगा.

23 अगस्त तक गुरु-शुक्र का 4-10 का सम्बध रहेगा जिससे मेडिकल, लॉ, इंजिनियरिंग और बैंकिंग स्टूडेंट्स को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी. केतु की नौवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से स्टूडेंट्स स्वयं को घरेलू समस्या के चलते लक्ष्य से भटक सकते हैं. आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए जी जान लगा दीजिए.

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope): 15 अगस्त तक षष्ठ भाव से पापकर्त्तरी दोष रहेगा जिससे ज्यादा गुस्सा होने से आपका स्वास्थ्य बिगड़ेगा और कार्य में दिक्कतें आएंगी, बेहतर होगा की आप अपने गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल रखें.

बुध 05 से 27 अगस्त तक वक्री रहेंगे जिससे वोमेटिंग, मानसिक उलझन, पैरों में दर्द आदि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से सावधान रहना होगा. शनि की सातवीं दृष्टि अष्टम भाव पर होने से बिजनस रिलेटेड की गई यात्रा फायदे को बढ़ा सकता है.

मकर राशि वालों के लिए उपाय (Capricorn Rashi 2024 Upay)

04 अगस्त हरियाली अमावस्या पर- शनिदेव की पूजा करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं. ऊँ शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें.
19 अगस्त रक्षाबंधन पर- भगवान श्री कृष्ण जी पूजा करने से पहले हल्दी या केसर का तिलक लगाएं व राखी अर्पित करें.

ये भी पढ़ें: Scorpio Monthly Horoscope August 2024: वृश्चिक वालों का मंद चल रहा बिजनेस पकड़ेगा गति, पढ़ें अगस्त मासिक राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Vishnu Sahasranama: विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
Aaj ka Meen Rashifal 10 July 2026: व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
Aaj ka Kumbh Rashifal 10 July 2026: व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां
व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget