एक्सप्लोरर

किसान भाई देख लें मौसम का ताजा अपडेट, इन राज्यों में होने वाली है भारी बारिश

मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी किया है. किन जिलों में अलर्ट है और नुकसान से बचने के क्या तरीके हैं. जानने के लिए पढ़ें यह पूरी खबर.

देश में मॉनसून का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदल रहा है और देश के कई हिस्सों में फिर से बारशि शुरू हो चुकी है. अगर आप भी खेती-किसानी से जुड़े हैं और खरीफ की फसलों की देखभाल में लगे हैं. तो फिर यह मौसम अपडेट आपके लिए बेहद काम का है. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होने वाली है. मध्य भारत और पूर्वी हिस्सों में बने कम दबाव के क्षेत्र और चक्रवाती हवाओं के चलते मॉनसून की ट्रफ लाइन एक्टिव हो गई है. 

ऐसे में कहीं यह बारिश धान की फसल के लिए काफी अच्ची साबित हो सकती है. तो कहीं निचले खेतों में पानी भरने से सोयाबीन, मक्का और सब्जियों को नुकसान का खतरा भी बढ़ रहा है. इसलिए समय रहते मौसम का हाल जान लेना और खेतों की तैयारी कर लेना किसानों के लिए बहुत जरूरी है. ताकि ऐन वक्त पर उन्हें कोई बड़ा नुकसान न झेलना पड़े. 

किन-किन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट?

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के इलाकों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बूंदे पड़ने की पूरे चांस है. मध्य प्रदेश के चंबल, ग्वालियर और रीवा संभाग में ज्यादा प्रभावित इलाकों में है. जहां अगले दो से तीन दिन अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है. इसके अलावा बिहार के सीमावर्ती जिलों और राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग में भी बारिश का अलर्ट है. 

उत्तराखंड और हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से अचानक पानी बढ़ने और भूस्खलन का रिस्क बना हुआ है, जिसका असर मैदानी इलाकों की नदियों के जलस्तर पर पर पड़ेगा. पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन तेज हवाएं खड़ी फसलों को प्रभावित कर सकती हैं. जिससे दिक्कत हो सकती है. 


किसान भाई देख लें मौसम का ताजा अपडेट, इन राज्यों में होने वाली है भारी बारिश

किन फसलों पर होगा इस बारिश का असर?

इस बारिश का सीधा असर खेतों में लहलहा रही खरीफ फसलों पर पड़ सकता हैय धान की खेती करने वाले किसानों के लिए यह समय काफी फायदेमंद माना जा रहा है. क्योंकि धान की बढ़वार और कल्ले फूटने के समय पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. जिन इलाकों में बारिश की कमी से ट्यूबवेल चलाने पड़ रहे थे. वहां किसानों का सिंचाई का भारी खर्च बच जाएगा. लेकिन लगातार पानी भरने से दलहन और तिलहन की फसलों पर मुश्किल आ सकती है. 

सोयाबीन, मूंग, उड़द और अरहर जैसी फसलें ज्यादा पानी बिल्कुल सहन नहीं कर पातीं. अगर खेत में दो दिन भी पानी ठहरा रह गया. तो जड़ों के सड़ने और फंगस लगने का डर रहता है. इसके साथ ही कपास और मक्के के खेतों में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश से पौधों के गिरने की समस्या आ सकती है. मिर्च, टमाटर और बैंगन जैसी सब्जियों की क्यारियों में भी जलजमाव से फूल झड़ने और कीड़े लगने का खतरा बढ़ जाता है.


किसान भाई देख लें मौसम का ताजा अपडेट, इन राज्यों में होने वाली है भारी बारिश

यह भी पढ़ें: एक साल से रुकी है किसान योजना की किस्त, जानें कैसे मिलेगी?

नुकसान से बचने के लिए किसान अपनाएं यह तरीके

मौसम के इस बदले तेवर को देखते हुए किसानों को कुछ जरूरी सावधानियां तुरंत बरतनी चाहिए. सबसे पहला काम यह करें कि खेतों में पानी निकलने का एकदम सही इंतजाम कर लें. मेंड़ों को थोड़ा काटकर नालियां बना लें जिससे एक्सट्रा पानी बिना रुके बाहर निकल जाए. अगर आपने हाल ही में खाद डालने और कीटनाशक स्प्रे करने का सोचा  है. तो इस काम दो-तीन दिन के लिए टाल दें. 

बारिश के दौरान दवाइयां और यूरिया धुल जाते हैं. जिससे मेहनत और पैसा दोनों बर्बाद होता है. मौसम साफ होने के बाद ही खेतों में फफूंदनाशक का छिड़काव करें जिससे नमी की वजह से लगने वाले रोगों को वक्त रहते रोका जा सके.

यह भी पढ़ें: किसान उगाएं लाइचा-महाराजी जैसी धान की किस्में, मेडिकल सेक्टर में भारी है डिमांड

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

कम जगह में कैसे उगाएं ज्यादा बैंगन? ये उपाय आएंगे काम
कम जगह में कैसे उगाएं ज्यादा बैंगन? ये उपाय आएंगे काम
क्या फसलों को भी लगती है नजर? जानिए इनसे बचने का वैज्ञानिक और धार्मिक तरीका
क्या फसलों को भी लगती है नजर? जानिए इनसे बचने का वैज्ञानिक और धार्मिक तरीका
प्राकृतिक खेती शुरू करें किसान, सरकार से मिलेंगे 8,000 रुपये! जानें कैसे
प्राकृतिक खेती शुरू करें किसान, सरकार से मिलेंगे 8,000 रुपये! जानें कैसे
अब वीबी जी राम जी में 25 दिन एक्स्ट्रा मिलेगा काम, इस राज्य ने बदले नियम
अब वीबी जी राम जी में 25 दिन एक्स्ट्रा मिलेगा काम, इस राज्य ने बदले नियम
Advertisement

वीडियोज

जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश... 'वोट काटने' पर क्लेश!
Cockroach का मकसद... चेंज?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget