एक्सप्लोरर

आखिर नागपुर के संतरे को ही क्यों मिला जीआई टैग? यहां जानिए जवाब

नागपुर के संतरों को उनके मीठे स्वाद, रसीले गूदे और उच्च पोषण मूल्य के लिए जाना जाता है. जीआई टैग मिलने से नागपुर संतरे को एक वैश्विक ब्रांड के रूप में पहचान मिलती है.

Nagpur Orange: दुनिया भर में नागपुर का संतरा काफी फेमस है. इस संतरे को जीआई टैग भी मिल चुका है. हालांकि क्यों नागपुर का संतरा ही इतना खास है कि इसे जीआई टैग मिला? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब.

नागपुर के संतरों को वर्ष 2014 में जीआई टैग मिला. नागपुर को "ऑरेंज सिटी" नाम से जाना जाता है. यहां के मैंडरिन किस्म के संतरे भारत में सबसे लोकप्रिय हैं. मैंडरिन संतरे विदर्भ क्षेत्र की सतपुड़ा पहाड़ियों में उगाए जाते हैं. नागपुर के संतरे अपने खट्टे-मीठे स्वाद के लिए मशहूर हैं.

जीआई टैग क्या होता है?

जीआई टैग किसी उत्पाद को उसके भौगोलिक मूल के आधार पर दिया जाने वाला एक विशेषाधिकार है. यह दर्शाता है कि वह उत्पाद किसी विशेष क्षेत्र में पारंपरिक तरीके से उत्पादित किया जाता है और उसकी गुणवत्ता उस क्षेत्र की प्राकृतिक और मानवीय विशेषताओं के कारण होती है.

क्यों मिला नागपुर संतरे को जीआई टैग

  • नागपुर के संतरे अपने मीठे स्वाद, रसीले गूदे और उच्च पोषण मूल्य के लिए जाने जाते हैं. यह सब नागपुर की मिट्टी, जलवायु और खेती की परंपरागत विधियों का नतीजा है.
  • नागपुर और उसके आसपास का क्षेत्र संतरे की खेती के लिए बहुत अनुकूल है. यहां की मिट्टी में आवश्यक खनिज पदार्थ होते हैं और जलवायु संतरे के पौधों के विकास के लिए बिल्कुल सही है.
  • नागपुर में संतरे की खेती सदियों से होती आ रही है. यहां के किसानों ने संतरे की खेती की विशेषज्ञता हासिल कर ली है और वे पारंपरिक तरीकों का उपयोग करके उच्च गुणवत्ता वाले संतरे उत्पादित करते हैं.
  • जीआई टैग मिलने से नागपुर संतरे को एक वैश्विक ब्रांड के रूप में पहचान मिलती है. इससे इसकी मांग बढ़ती है और किसानों को बेहतर दाम मिलते हैं.

जीआई टैग मिलने के फायदे

  • नागपुर संतरे को अब दुनिया भर में एक विशिष्ट उत्पाद के रूप में पहचाना जाता है.
  • जीआई टैग मिलने से संतरे की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए मानक तय किए जाते हैं.
  • जीआई टैग के कारण नागपुर संतरे की कीमत बढ़ती है जिससे किसानों की आय में वृद्धि होती है.
  • संतरे की खेती और प्रसंस्करण से जुड़े उद्योगों में रोजगार के अवसर बढ़ते हैं.

यह भी पढ़ें- Kadaknath Chicken: ऐसे करें कड़कनाथ मुर्गे की फार्मिंग, कुछ ही महीनों में बन सकते हैं लखपति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्रिप सिंचाई में कितनी लागत आती है, जानें पूरा हिसाब-किताब?
ड्रिप सिंचाई में कितनी लागत आती है, जानें पूरा हिसाब-किताब?
जमीन के कागज फिर भी नहीं मिल रहा किसान योजनाओं का लाभ? ये हो सकती है वजह
जमीन के कागज फिर भी नहीं मिल रहा किसान योजनाओं का लाभ? ये हो सकती है वजह
नवरात्रि में किन राज्यों में घटती है प्याज की खपत? टॉप-5 राज्य कौन-से?
नवरात्रि में किन राज्यों में घटती है प्याज की खपत? टॉप-5 राज्य कौन-से?
सरकार की बड़ी योजना, किसान परिवारों को दुर्घटना पर मिलेंगे 5 लाख रुपये
सरकार की बड़ी योजना, किसान परिवारों को दुर्घटना पर मिलेंगे 5 लाख रुपये

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget