एक्सप्लोरर

बारिश की वजह से खराब हो रही हैं ये फसलें, 10 रुपये किलो से भी कम हो गया रेट

बारिश के चलते ओडिशा में फसलों को नुकसान हुआ है. जिस कारण कई सब्जियों के भाव काफी कम हो गए हैं. खराब मौसम की वजह किसानों की चिंता बनी हुई है.

पिछले कई दिनों में देश में मौसम ने अपना अलग-अलग मिजाज दिखाया है. कई इलाके कड़ाके की ठंड की मार झेल रहे हैं तो कई क्षेत्रों में बारिश की वजह से फसल खराब हो रही है. ओडिशा के सुंदरगढ़ में काफी दिन से मौसम खराब था. जिस कारण बागवानी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है. जिस कारण किसानों की परेशानी भी काफी बढ़ी है. खराब मौसम के कारण टमाटर, पत्ता गोभी व फूल गोभी समेत कई अन्य फसलें भी प्रभावित हुई हैं. जिस कारण किसान समय से पहले ही फसल की कटाई करने को मजबूर है. साथ ही साथ किसान इन फसलों को कम दामों में भी बेच रहे हैं.  

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खराब मौसम और भारी बारिश के चलते फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है. इस वजह से कई जगह बिलकुल कटने को तैयार खड़ी फसल भी खराब हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे ज्यादा नुकसान टमाटर की फसल को पहुंचा है. बरसात के कारण टमाटर खराब होने लगा है. जबकि गोभी की फसल भी काफी कुछ खराब हो चुकी है.  

समय से पहले करनी पड़ रही कटाई

मौसम की मार से परेशान किसानों की बची हुई फसल भी काफी कम दामों में बिक रही है. किसानों को ये भी डर सता रहा है कि कहीं बची हुई बाकि फसल भी खराब ना हो जाए. रिपोर्ट्स के अनुसार किसान अपनी टमाटर की फसल को 10 रुपये किलो के रेट में बेचने को मजबूर हैं. वहीं, गोभी के दाम भी 15 रुपये किलो पर आ गए हैं. कई किसानों की तो गोभी की फसल कम दाम में भी नहीं बिक पा रही है. इसके अलावा भिंडी, लौकी, करेला समेत अन्य फसलों में भी मौसम का प्रभाव देखने को मिला है. जिस कारण किसान भाई तय समय से पहले ही फसलों की कटाई कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फसलों के दामों में काफी ज्यादा गिरावट आई है. टमाटर की कीमतें 10 रुपये से लेकर 20 रुपये के बीच हैं. जबकि फूलगोभी के दाम भी करीब 50 रुपये से गिरकर 15 रुपये से 20 रुपये के मध्य पहुंच गईं हैं.  

यह भी पढ़ें- पान की खेती के लिए किसान भाइयों को सरकार दे रही तगड़ी सब्सिडी, ऐसे उठा सकते हैं फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अक्टूबर में इन सब्जियों की करें खेती, होटल से लेकर बाजार तक भारी डिमांड
अक्टूबर में इन सब्जियों की करें खेती, होटल से लेकर बाजार तक भारी डिमांड
अपने फार्म हाउस पर ऐसे करें बथुए की खेती, कम लागत में मिलेगा ज्यादा मुनाफा
अपने फार्म हाउस पर ऐसे करें बथुए की खेती, कम लागत में मिलेगा ज्यादा मुनाफा
सर्दियों में नहीं होगी हरे चारे की कमी, ये ट्रिक अपनाएं किसान भाई
सर्दियों में नहीं होगी हरे चारे की कमी, ये ट्रिक अपनाएं किसान भाई
पंजाब के किसानों के लिए KCC का नया नियम, अब देना होगा ज्यादा पैसा
पंजाब के किसानों के लिए KCC का नया नियम, अब देना होगा ज्यादा पैसा

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
Embed widget