एक्सप्लोरर

Few Drops More Crops: मूंगफली की फसल में ड्रिप सिंचाई से अंधाधुंध कमाई, जानें इसके फायदे

Crop Watering Technique: ड्रिप इरिगेशन तकनीक से मानव श्रम की काफी बचत होती है, गर्मियों के मौसम में किसानों को इसका खास लाभ मिल सकेगा.

Drip Irrigation Technique: खरीफ सीजन के फसल चक्र में कई किसानों ने अनाज, फलों और सब्जियों की अलग-अलग किस्मों की बुवाई का काम शुरु कर दिया है. खरीफ सीजन की मुख्य फसलों में मूंगफली की फसल का नाम भी शामिल है, जिसकी खेती गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक,आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में मुख्य रूप से की जाती है. मूंगफली की बुवाई के बाद कई ऐसे कृषि कार्य होते हैं, जिनकी तैयारी किसानों को पहले से ही करनी होती है. इन कृषि कार्यों में खाद तैयार करना, उर्वरक खरीदना और सिंचाई की व्यवस्था करना आदि शामिल है. सिंचाई संबधी कार्यों की बात करें तो मूंगफली की फसल में पानी की कम ही जरूरत होती है. इसलिये किसान भाई चाहें तो मूंगफली की फसल को नमी प्रदान करने के लिये ड्रिप सिंचाई तकनीक का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

क्या है ड्रिप इरिगेशन तकनीक
जानकारी के लिये बता दें कि ड्रिप इरिगेशन यानी टपक सिंचाई विधि में प्लास्टिक की लंबी-लंबी पाइपों में हर थोड़े अंतराल पर छेद किया जाता है. इसके बाद इन पाइपों को पूरे खेत में फैला दिया जाता है और जरूरत के अनुसार ही पानी इन पाइपों में छोड़ा जाता है. इस विधि के तहत जरूरत के अनुसार ही पानी सीधा पौधों की जड़ों तक पहुंचता है. खेती की आधुनिक तकनीक और संरक्षित खेती में भी टपक सिंचाई का इस्तेमाल करके पानी की बचत पर फोकस किया जाता है. टपक सिंचाई तकनीक में ज्यादास खर्च नहीं आता. वहीं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ड्रिप इरिगेशन का लाभ लेने के लिये आर्थिक अनुदान देने का भी प्रावधान है.

मूंगफली की फसल में टपक सिंचाई के फायदे–

  • मूंगफली की फसल में टपक सिंचाई पद्धति से सिंचाई कार्य करने पर बंपर पैदावार मिलती है और फसल भी समय से पहले पककर तैयार हो जाती है.
  • टपक सिंचाई में पौधों को पानी जरूरत के हिसाब से मिलता है. इससे मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहती है और जमीन में जल स्तर भी कायम रहता है.
  • दुनिया जहां पानी की कमी से जूझ रहा है, ऐसे समय में टपक सिंचाई पद्धति पानी की बचत को प्रोत्साहित करती है.
  • टपक सिंचाई पद्धति का सबसे बड़ा लाभ  ये है कि इससे मिट्टी के कटाव और अनावश्यक खरपतवार को उगने से भी रोका जा सकता है.
  • ड्रिप इरिगेशन तकनीक से मानव श्रम की काफी बचत होती है, गर्मियों के मौसम में किसानों को इसका खास लाभ मिल सकेगा.


इसे भी पढ़ें:-

Organic Fertilizer: कैमिकल से भी ज्यादा शक्तिशाली है जीवामृत, फसलों को देगा अमृत जैसी शक्ति

Chemical Free Farming: फ्री में घर पर बनायें नीम का कीटनाशक, खेतों में डालने पर होंगे ये फायदे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
बिहार में कब से बिकेगा धान? जानें तारीख और MSP से जुड़ी जरूरी बातें
बिहार में कब से बिकेगा धान? जानें तारीख और MSP से जुड़ी जरूरी बातें
गेहूं की बुआई से पहले खेत में ये काम जरूर करें किसान, जान लें जरूरी बात
गेहूं की बुआई से पहले खेत में ये काम जरूर करें किसान, जान लें जरूरी बात

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget