एक्सप्लोरर

देशी मछली पालन से बढ़ेगी किसानों की कमाई, बिहार सरकार दे रही 60% तक सब्सिडी

बिहार सरकार ने देशी मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए 'मत्स्य प्रजाति का विविधिकरण योजना' शुरू की है. इसके तहत किसानों को 60% तक सब्सिडी मिल रही है, जिससे उनकी आय बढ़ेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

आज के समय में किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ अपनी आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते तलाश रहे हैं. इसी दिशा में बिहार सरकार ने एक बेहतरीन योजना की शुरुआत की है, जिसका नाम है ‘मत्स्य प्रजाति का विविधिकरण योजना’. इस योजना का मकसद किसानों को मछली पालन की तरफ प्रोत्साहित करना है, ताकि वे खेती के साथ-साथ जल स्रोतों का बेहतर उपयोग कर सकें और अधिक कमाई कर सकें.

इस योजना के तहत बिहार सरकार की पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से देसी प्रजातियों की मछलियों के पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है. खास बात यह है कि इस योजना में किसानों को हैचरी और पालन इकाइयों की लागत पर 60 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है.

किसे मिलेगा फायदा?

इस योजना का लाभ राज्य के वे किसान उठा सकते हैं, जिनके पास तालाब या मछली पालन के लिए भूमि उपलब्ध है, चाहे वह निजी हो या लीज पर. योजना में सभी वर्गों के किसानों को पात्र माना गया है, बशर्ते वे तय मानकों को पूरा करते हों.

यह भी पढ़ें- पीएम किसान निधि की 20वीं किस्त का इंतजार खत्म होने वाला है? जानें जरूरी बातें

क्या है योजना का उद्देश्य?

बिहार सरकार चाहती है कि राज्य की जल संपदा का बेहतर उपयोग करते हुए मछली उत्पादन को बढ़ाया जाए. इसके लिए कैटफिश, माइनर कॉर्प जैसी देसी मछली प्रजातियों की हैचरी और पालन इकाइयां स्थापित की जाएंगी. इससे न केवल मछलियों की आपूर्ति बढ़ेगी बल्कि किसानों की आय भी दोगुनी होगी.

कितनी मिलेगी सब्सिडी?

मत्स्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, सभी योग्य लाभार्थियों को हैचरी या पालन इकाई की लागत पर 60 फीसदी अनुदान मिलेगा. शेष राशि किसान स्वयं या बैंक लोन के माध्यम से जुटा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- जून में आ सकती है पीएम किसान निधि की अगली किस्त, जानें कैसे चेक कर सकते हैं लिस्ट में अपना नाम

कौन-कौन से कामों में मिलेगी मदद?

  • माइनर कॉर्प हैचरी स्थापना (यूनिट लागत: 13.12 लाख)
  • कैट फिश हैचरी स्थापना (यूनिट लागत: 15.37 लाख)
  • माइनर कॉर्प पालन इकाई (यूनिट लागत: 94 हजार)
  • कैट फिश पालन इकाई (यूनिट लागत: 1.35 लाख)

आवेदन की प्रक्रिया

किसान ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए state.bihar.gov.in पोर्टल पर जाकर फॉर्म भरना होगा. आवेदन के साथ फोटो, आधार कार्ड, जमीन से संबंधित दस्तावेज और यदि खर्च अधिक है तो स्वघोषणा पत्र भी जमा करना होगा. आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 है.

कहां मिलेगा अधिक विवरण?

इस योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी state.bihar.gov.in/ahd वेबसाइट पर उपलब्ध है. यहां किसान योजना की शर्तें, दस्तावेज और प्रक्रिया के बारे में सब कुछ विस्तार से जान सकते हैं.

यह भी पढ़ें-

मध्यप्रदेश के किसानों को एक लीटर दूध पर मिलेगा पांच रुपये बोनस, जानें किन किसानों को होगा फायदा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cocoa Farming: अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं चॉकलेट? स्वाद और सेहत के साथ मिलेगा मोटा मुनाफा
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं चॉकलेट? स्वाद और सेहत के साथ मिलेगा मोटा मुनाफा
मॉनसून में टमाटर की फसल देगी रिकॉर्डतोड़ मुनाफा, बस जान लें देखरेख का यह सीक्रेट फॉर्मूला
मॉनसून में टमाटर की फसल देगी रिकॉर्डतोड़ मुनाफा, बस जान लें देखरेख का यह सीक्रेट फॉर्मूला
इस राज्य के किसानों के लिए बड़ा मौका, दाल मिल खोलने पर सरकार देगी 25 लाख की सब्सिडी
इस राज्य के किसानों के लिए बड़ा मौका, दाल मिल खोलने पर सरकार देगी 25 लाख की सब्सिडी
Duck Farming In Paddy Fields: बत्तखों की मदद से धान की खेती! इंडोनेशिया की यह अनोखी तकनीक भारत में भी हिट
बत्तखों की मदद से धान की खेती! इंडोनेशिया की यह अनोखी तकनीक भारत में भी हिट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget