एक्सप्लोरर

बिहार के किसानों को रास आ रही केले की खेती, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

बिहार में केले की खेती किसानों के लिए लाभप्रद विकल्प है. राज्य भर के किसान इस खेती के माध्यम से तगड़ा फायदा ले रहे हैं.

बिहार के किसानों के लिए केले की खेती एक महत्वपूर्ण और लाभकारी विकल्प बनती जा रही है. राज्य की जलवायु और उपजाऊ मिट्टी केले की खेती के लिए अत्यधिक अनुकूल मानी जाती है. खासतौर पर बिहार के हाजीपुर क्षेत्र का केला अपनी गुणवत्ता और मिठास के लिए देशभर में प्रसिद्ध है.

भारत में केले की खेती का परिदृश्य

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के 2022-23 के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 998.55 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में केले की खेती होती है. इससे 36,666.87 हजार मीट्रिक टन उत्पादन होता है, और राष्ट्रीय उत्पादकता 36.72 मीट्रिक टन प्रति हेक्टेयर है. वहीं, बिहार में 44.08 हजार हेक्टेयर में केले की खेती हुई, जिससे 2004.27 हजार मीट्रिक टन उत्पादन हुआ. राज्य की उत्पादकता 45.46 मीट्रिक टन प्रति हेक्टेयर रही, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है.

राज्य की अर्थव्यवस्था में योगदान

केले की खेती बिहार की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. यह न केवल किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है बल्कि राज्य के कृषि उत्पादन में भी वृद्धि करता है. वैशाली और कोसी क्षेत्र जैसे इलाकों में केले की खेती व्यापक स्तर पर की जाती है.

यह भी पढ़ें- बादाम की खेती करने से मालामाल होंगे किसान, जानें किन बातों का रखना होगा खास ध्यान

लाल केला: एक नई संभावना

डॉ. राजेंद्र प्रसाद सेंट्रल एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, पूसा, समस्तीपुर के वैज्ञानिकों के अनुसार, देश में लाल और पीले केला की दो मुख्य प्रजातियां उगाई जाती हैं. लाल केला दक्षिण भारत में अधिक लोकप्रिय है, जहां यह 100-150 रुपये प्रति दर्जन बिकता है. इसके औषधीय और पोषक गुणों को ध्यान में रखते हुए, बिहार में लाल केला की खेती पर शोध प्रारंभ किया गया है.

यह भी पढ़ें- एग्रीकल्चर फील्ड में हैं बहुत संभावनाएं, सीएम योगी ने कृषि क्षेत्र को लेकर कहीं ये बड़ी बात

वैज्ञानिक दृष्टिकोण और संभावनाएं

वैज्ञानिकों का मानना है कि केला एक उष्णकटिबंधीय फल है, जो गर्म और आर्द्र जलवायु में बेहतरीन उपज देता है. बिहार के किसान पारंपरिक और वैज्ञानिक दोनों तरीकों से खेती करते हैं. वैशाली क्षेत्र में लंबी प्रजातियों के केलों की खेती परंपरागत रूप से होती है, जबकि कोसी क्षेत्र में बौनी प्रजातियों की खेती वैज्ञानिक विधियों से की जाती है.

टिश्यू कल्चर से बढ़ेगी उपज

वैज्ञानिकों ने सुझाव दिया है कि लंबी प्रजातियों के केलों जैसे मालभोग, अलपान और दूध सागर की टिश्यू कल्चर तकनीक से पौधे तैयार किए जाएं. इससे उपज में सुधार होगा और किसानों को अधिक लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़ें- पीएम किसान सम्मान निधि का किसानों को मिल रहा लाभ, जल्द जारी होगी 19वीं किस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसानों को इन मशीनों के लिए मिलेगी बड़ी मदद, SMAM योजना से आसान होगी खेती
किसानों को इन मशीनों के लिए मिलेगी बड़ी मदद, SMAM योजना से आसान होगी खेती
शिमला मिर्च की खेती करने वाले किसान जरूर पढ़ें, अच्छी पैदावार के लिए अपनाएं ये तरीके
शिमला मिर्च की खेती करने वाले किसान जरूर पढ़ें, अच्छी पैदावार के लिए अपनाएं ये तरीके
मखाना और मछली पालन बना किसानों के लिए फायदे का सौदा, एक तालाब से बढ़ी कमाई
मखाना और मछली पालन बना किसानों के लिए फायदे का सौदा, एक तालाब से बढ़ी कमाई
Unhealthy Soil: खेत की मिट्टी हो गई खराब, इन संकेतों को पहचान लेंगे तो समय से पहले हो जाएगा इलाज
खेत की मिट्टी हो गई खराब, इन संकेतों को पहचान लेंगे तो समय से पहले हो जाएगा इलाज

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
Embed widget