एक्सप्लोरर

Fact Check: जेल जाने के बाद परेशान हैं पूर्व पाक पीएम इमरान खान? जानिए क्या है वायरल दावे की सच्चाई

Imran Khan Video: ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में लिखा गया, 'जेल में तीसरी रात, यह सब इसलिए क्योंकि उन्होंने सपने देखने की हिम्मत की और देश को तबाह करने वाले माफियाओं के खिलाफ वह खड़े हुए. दुखद.'

Pak Former PM Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशखाना मामले में तीन साल की सजा हो गई. 5 अगस्त को उन्हें सजा सुनाई गई और उसी दिन गिरफ्तार भी कर लिया गया. इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें इमरान खान आंख बंद किए हुए हैं और काफी परेशान नजर आ रहे हैं. वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह जेल में उनके तीसरे दिन का है.

ट्विटर पर एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'जेल में तीसरी रात, यह सब इसलिए क्योंकि उन्होंने सपने देखने की हिम्मत की और देश को तबाह करने वाले माफियाओं के खिलाफ वह खड़े हुए. दुखद.' इमरान खान के इस वीडियो को लेकर किया जा रहा यह दावा क्या वाकई सच है, इसका पता लगाने के लिए हमने वीडियो की जांच-पड़ताल की.

क्या है वीडियो का सच?
वीडियो में इमरान खान पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (PDM) के बारे में बात करते दिख रहे हैं. जांच में पता चला कि वीडियो पर पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट 'We News' का लोगो लगा है. इसके यूट्यूब चैनल पर हमने सर्च किया तो ऐसा ही एक वीडियो दिखाई दिया.  

1 अगस्त को अपलोड किया गया ऑरिजनल वीडियो
जांच में इमरान खान का पूरा इंटरव्यू 1 अगस्त को We News चैनल पर अपलोड किया गया, जिसमें वायरल वीडियो में नजर आ रहे विजुअल्स भी हैं. वीडियो में इमरान खान उस समय चल रहे उनके तोशखाना ट्रायल के बारे में भी बात कर रहे हैं. इंडिया टुडे ने भी अपनी रिपोर्ट में चैनल के पत्रकार के हवाले से बताया कि  We News के कोरेसपोंडेंट ने 1 अगस्त को इस्लामाबाद सेशन कोर्ट परिसर में यह वीडियो शूट किया था. इस दौरान किसी भी रिपोर्टर ने उनकी गिरफ्तारी को लेकर बात नहीं की थी.

इसका मतलब है कि यह वीडियो इमरान खान की गिरफ्तारी से पहले का है. वायरल वीडियो में इमरान आंख बंद किए हुए दिख रहे हैं, जबकि ऑरिजनल वीडियो में ऐसा नहीं है. इससे लग रहा है कि वायरल वीडियो को एडिट किया गया.

यह भी पढ़ें:
Sharad Pawar-Ajit Pawar Meeting: 'अजित पवार को INDIA में शामिल होने का दिया होगा न्योता', शरद पवार से भतीजे की सीक्रेट मीटिंग पर बोले संजय राउत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget