एक्सप्लोरर
रुड़की : जापान से लौटे छात्र की जांच
रुड़की IIT में जापान से लौटे एक छात्र की कोरोना को लेकर जांच कराई जा रही है। छात्र के जांच सैंपल लेकर लैब भेजे गए हैं। साथ ही छात्र को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। आईआईटी रुड़की के तीन छात्र 7 मार्च को विदेश से लौटे थे। जांच करने पर एक छात्र का स्वास्थ्य ठीक नहीं मिला है। ये छात्र 3 मार्च को जापान से लौटा था। उसे खांसी और गले मे खरास की शिकायत हुई थी। छात्र को 72 घंटे के लिए आइसोलेशन में रखा गया है। अगर तीन दिन के अंदर छात्र को फीवर नहीं होता है तो उसे डिसचार्ज किया जाएगा।
और देखें


























