भारत में तालिबान के समर्थन के सियासी मायने क्या ?| Uttar Maange Pradesh
उत्तर मांगे प्रदेश में आज बात तालिबान पर यूपी में मचे सियासी ताल की. एक तरफ अफगानिस्तान में मचे संघर्ष के बीच वहां फंसे भारत के लोग वतन वापसी कर रहे हैं तो दूसरी तरफ इसे लेकर यूपी में सियासत हो रही है और इस सियासत के कर्ता-धर्ता हैं शफीकुर्रहमान बर्क और सज्जाद नोमानी. इन दोनों ने अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे का समर्थन किया है. बर्क ने तो तालिबान को ताकत तक कह दिया. हालांकि, बाद में वो अपने बयान से पलट गए. वहीं AIMPLB के सदस्य सज्जाद नोमानी ने भी तालिबान के हौसले को सलाम किया है. अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर भारत में तालिबान का समर्थन क्यों ? क्या हैं तालिबान के समर्थन के सियासी मायने ? इन्हीं सवालों पर करेंगे चर्चा....




























