एक्सप्लोरर
Olympic के पदकवीरों का दिल्ली में होगा भव्य स्वागत, क्या बोले Varanasi के हॉकी प्लेयर ललित के पैरेट्स ?
Tokyo Olympic से आज देश के खिलाड़ी भारत लौट रहे हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनके स्वागत की भव्य तैयारियां की गई हैं। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) आज ओलंपिक मेडल विजेताओं के सम्मान में समारोह का आयोजन कर रही है। पहले यह समारोह शाम 6.30 बजे मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में होना था, लेकिन राजधानी में बारिश के मौसम को देखते हुए इसका आयोजन अशोक होटल में किया जा रहा है। इसके साथ ही खिलाड़ियों के घर में भी उत्साह का माहौल है। वाराणसी के हॉकी प्लेयर ललित के माता-पिता से खास बातचीत हुई। देखिए उनकी खुशी..
और देखें



























