एक्सप्लोरर
ये क्या...गंगा नदी के बीचो-बीच बन गई अवैध सड़क और वो देखते रह गए...! | Hindi
संगम नगरी प्रयागराज में खनन माफिया का सनसनीखेज कारनामा सामने आया है....जहां पर खनन माफिया ने ना सिर्फ गंगा नदी की धारा को रोककर उन्हें कैद कर दिया है...बल्कि लाखों रुपए खर्च कर उसपर अवैध सड़क भी बना दी है....गंगा नदी के बीचों बीच सड़क बनने की वजह से गंगा नदी की धारा संगम के करीब कई जगहों पर ठहर गई है....खनन माफिया अंधेरे में गंगा नदी की गोद से रेत और अवैध मिट्टी का खनन कर रहे हैं,...और इसी सड़क के जरिए मिट्टी और रेत को ट्रक और टैक्टर के जरिए बाहर भेजा जाता है...जहां पर मुंहमांगी कीमत पर इसे बेचा जा रहा है...और ये सब प्रशासन की नाक के ठीक नीचे किया जा रहा है...
और देखें




























