UP Chunav को लेकर दिल्ली में होने वाली BJP की महा बैठक की Inside Detail
आज दिल्ली में यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की अहम बैठक होगी...इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कई मुद्दों पर संगठन और चुनाव से जुड़े पदाधिकारियों के साथ रणनीति तय करेंगे. बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्ड के अलावा संगठन महामंत्री बीएल संतोष, यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान , प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह , यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह , प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल शामिल रहेंगे.बैठक में जेपी नड्डा चुनाव अभियान ,पार्टी के कार्यक्रमों और मुद्दों के आधार पर अपनी रणनीति तय करेंगे और उसी रणनीति के आधार पर भाजपा पूरे चुनाव में प्रचार अभियान की रूपरेखा तैयार करेगी और उसी आधार पर चुनाव होने तक प्रचार किया जाएगा.






























