Khargone में लोगों ने क्यों लिखा ये मकान बिकाऊ है, देखिए रिपोर्ट
मध्य प्रदेश के खरगोन में आज कर्फ्यू से मिली 2 घंटे की छूट खत्म हो गई... हिंसा के बाद आज 5वें दिन महिलाओं के साथ पुरुषों को भी घर से बाहर निकलने की छूट मिली थी... कल सिर्फ महिलाओं को कर्फ्यू से छूट मिली थी... आज सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कर्फ्यू से छूट थी, जो अब खत्म हो गई है. खरगोन की कलेक्टर ने भी ग्राउंड पर निकलकर लोगों के बीच शांति की अपील की. इलाके में फैल रही अफवाहों पर कहा कि किसी तरह की खबर पर बिना वेरिफिकेशन किए उस पर यकीन न करें. कलेक्टर ने एक महिला से भी मुलाकात की महिला ने कहा कि मुझे न्याय चाहिए सरकार दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे. लोगों ने खौफ के चलते अपने मकानों पर यह मकान बिकाऊ है तक लिख दिया है.




























