बनारस में मचे हंगामे के पीछे की क्या है असली वजह । Gyanvapi Survey
वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद पर आज पूरे देश की नजरें टिकी थीं। सभी ये जानना चाहते थे ..कि आस्था से जुड़े जिस मामले में कोर्ट ने मस्जिद के भीतरी हिस्से की वीडियोग्राफी का आदेश दिया है...आखिर उससे क्या निकलकर सामने आता है। इसलिए जब कोर्ट के आदेश पर गठित टीम यहां पहुंची...तो हलचल तेज हो गई। सर्वे की टीम में कोर्ट कमिश्नर सहित हिंदू और मुस्लिम पक्ष के वकील भी शामिल थी। सर्वे का आज काम शाम में खत्म हुआ...लेकिन टीम के किसी भी सदस्य ने कैमरे पर ये नहीं बताया कि आखिर पहले दिन..उन्होंने किन हिस्सों की वीडियो ग्राफी की...इतना खुलासा जरूर किया कि पहले दिन हमारी वीडियोग्राफी का दायरा ...मस्जिद के हिस्से तक नहीं पहुंच पाया।


























