WFI Suspension : 2 मिनट में देखिए सुबह की बड़ी खबरें | Brij Bhushan Singh
Brij Bhushan Sharan Singh on WFI Suspension: खेल मंत्रालय ने रविवार (24 दिसंबर) को बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ की नई संस्था की मान्यता रद्द कर दी. भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के करीबी संजय सिंह (Sanjay Singh) के अध्यक्ष बनने को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे. केंद्रीय खेल मंत्रालय के फैसले के बाद फेडरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सिंह भी सस्पेंड हो गए हैं. इस पर बृजभूषण सिंह ने मीडिया को बयान देते हुए कहा, ''पहले दिन से इस मामले में राजनीति हो रही है. संजय सिंह भूमिहार हैं और मैं राजपूत हूं. हम दोनों लोग सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं.''



























