Uttarkashi Tunnel: रेस्क्यू के सभी विकल्पों पर काम करने का दिया निर्देश
Uttarkashi Tunnel Rescue Operation: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तरकाशी की सिल्क्यारा सुंरग में बीते 12 दिनों से फंसे 41 मजदूरों का हाल जानने पहुंचे. इस दौरान केंद्रीय मंत्री वीके सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे. सीएम धामी ने सिल्क्यारा सुरंग के पास बने बौख नाग देवता की मंदिर में हाथ जोड़कर विनती की और सुरंग में फंसे मजदूरों के लिए प्रार्थना की है. इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सुरंग में फंसे दो मजदूरों से फोन पर बात कर उनका हाल जाना. सीएम धामी ने उत्तरकाशी के सिल्क्यारा में निर्माणाधीन सुरंग में फंसे मजदूरों गब्बर सिंह नेगी और सबा अहमद से बातचीत की है. वहीं उन्होंने सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों को बताया कि रेस्क्यू का काम तेजी से चल रहा है, जिससे की उन्हें जल्द से जल्द सुरंग से बाहर निकाल लिया जाएगा.




























