UP News: राहुल गांधी ने फिर किया अखिलेश यादव को किनारा, नहीं किया हरियाणा में गठबंधन! | ABP News
समाजवादी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में इंडिया गंठबंधन का साथ देने का ऐलान किया है. सपा ने इस चुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि बात सीट की नहीं जीत की है. लेकिन सियासी जानकारों का मानना है कि यूपी में भले ही सपा एक मजबूत पार्टी है लेकिन यूपी के बाहर गठबंधन के साथी उसे तरजीह नहीं दे रहे हैं.
समाजवादी पार्टी ने यूपी में कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था और सबसे ज़्यादा सीटें भी हासिल हुई, सपा के संगठन का फ़ायदा कांग्रेस को भी हुआ है और कांग्रेस ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए छह सीटों पर जीत दर्ज की. लेकिन अगर यूपी से बाहर की बात की जाए तो कांग्रेस उसे सीट देने को तैयार नहीं दिखती. फिर चाहे वो मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव हों या अब हरियाणा में होने वाले चुनाव हो.




























