UP Monsoon Session 2024: यूपी विधानसभा में विपक्ष का हंगाम, वेल में पोस्टर लेकर पहुंचे विधायक | ABP NEWS
UP Monsoon Session 2024: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है... यह सत्र 29 जुलाई से शुरू होकर दो अगस्त को खत्म हो जाएगा पर सियासी सरगर्मी के लिहाज से यह सत्र काफी जोरदार माना जा रहा है. सत्र के पहले दिन ही विधानसभा में वेल में पोस्टर लेकर विपक्षी विधायकों ने हंगामा किया. यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने समाजवादी पार्टी के नेता माता प्रसाद पांडे का स्वागत किया, जिन्हें सदन में नेता प्रतिपक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है. वहीं विधानसभा शुरू होते ही सीएम योगी पहले सपा नेता शिवपाल यादव के पास गए और फिर उनके बगल में बैठे माता प्रसाद पांडेय के भी मिले. इस दौरान उनके साथ सरकार के कई मंत्री और विधायक मौजूद थे.



























