Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज की सड़कों पर 'IS-227' की दहशत ! | Raju Pal Case | Prayagraj Case
उमेश पाल हत्या कांड ने उत्तर प्रदेश को थर्रा दिया है...जिस तरह दिनदहाड़े उमेश पाल की हत्या की गई ये प्रदेश को भयमुक्त और अपराधमुक्त बनाने की योगी आदित्यनाथ की कोशिशों को बड़ा झटका है। हालांकि हमले का मास्टरमाइंड समझा जाने वाला माफिया जेल में बंद है लेकिन इसके बावजूद पुलिस की चुनौतियां कम नहीं है...उमेश पाल की हत्या के मामले में एक-एक कर बड़े खुलासे हो रहे हैं..लेकिन आरोपी अब तक पुलिस के शिकंजे से बाहर हैं... इंटर स्टेट गैंग 227 का सरगना...पुलिस के रिकॉर्ड में माफिया अतीक अहमद का यही परिचय है...18 साल पहले राजू पाल नाम के विधायक की हत्या के गवाह उमेश पाल की जिस सनसनीखेज तरीके से हत्या की गई उसपर अखिलेश यादव ने यूपी के लॉ एंड ऑर्डर पर असेंबली में सवाल उठाए... खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसमें शामिल अपराधियों को मिट्टी में मिला देना का वादा किया.


























