एक्सप्लोरर

'जबरिया जीजा' पर शैतान की नजर | Sansani

मोहब्बत के रिश्ते में वो लडकी जब से बागी बनी थी...पूरा परिवार ही उसका दुश्मन बन गया था. घरवालों ने उसे एक नहीं बल्कि कई बार चेतावनी दी थी- लेकिन इसके बाद भी लडकी ठस से मस नहीं हुई..उसने फैसला कर लिया था वो जिस लडके को चाहती है शादी भी उसी से करेगी....और फिर जो हुआ उसकी खूनी तस्वीरों ने सारे शहर में फैला दी सनसनी..सीसीटीवी की इन धुंधली तस्वीरों में कैद है मौत की एक डरावनी कहानी...कहानी लव मैरिज के दरिंदों की....मोहब्बत के उन जानी दुश्मनों की जिनके खूनी खेल ने...हरियाणा के रोहतक में हर किसी को थर्रा दिया है....पुलिस के मुताबिक रोहतक की रहने वाली सपना.. गांव के ही एक लडके सूरज से प्यार करती थी....दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे....और जब घरवालों को इसका पता चला तो तूफान खडा हो गया...पुलिस के मुताबिक सपना ने घरवालों को जब से ये बताया था कि वो सूरज से शादी करना चाहती है...वो बेहद गुस्से में थे....उन्होंने सपना को साफ-ृसाफ चेतावनी दे दी थी कि वो सूरज को भूल जाए...उससे मिलना जुलना छोड दे...वरना दोनों का मर्डर कर दिया जाएगा....लेकिन सपना ने इस खौफनाक धमकी के बाद भी सूरज से रिश्ता नहीं तोडा....वो उससे छुपकर मिलती थी...और छुपकर ही मिलती रही..पुलिस के मुताबिक सपना के घरवालों को किसी भी कीमत पर बेटी की मोहब्बत का रिश्ता कबूल नहीं था...वो सपना और सूरज की शादी के खिलाफ थे. घरवाले जब किसी भी तरह राजी नहीं हुए...तो एक रोज सपना ने अपना घर छोडा...और फिर उसने सूरज से लव मैरिज कर ली....सूरज के मुताबिक सपना ने जब से शादी की थी...तभी से उसके घरवाले दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे..सूरज के मुताबिक सपना औऱ इसकी शादी के साढे तीन साल बीत गए थे. लेकिन इसके बाद भी सपना के घरवालों का गुस्सा शांत नहीं हुआ...सपना के लव मैरिज ने उन्हें जानी दुश्मन बना दिया था....एक रोज जब ये घर पर नहीं था...तभी सपना के परिवारवाले मौत बनकर आए...और फिर उनलोगों ने सपना को गोली मार दी. बीच-बचाव के दौरान हमलावरों ने सपना के देवर को भी गोली मार दी...सपना के ससुरालवालों के मुताबिक गोली लगते ही सपना मौके पर ही ढेर हो गई. सीसीटीवी की ये धुंधली तस्वीरें मौत के उन्हीं पलों की हैं....इन तस्वीरों में हमलावर सपना और उसके देवर को गोली मारकर भागते दिख रहे हैं. पुलिस के मुताबिक हमले में सपना बेमौत मारी गई...जबकि उसका देवर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है...पुलिस के मुताबिक हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए चार टीम बनाई गई है...और जल्द ही वो सलाखों के पीछे होंगे...रोहतक पुलिस लव मैरिज की वजह से सपना की जान लेने वाले उसके घरवालों को ढूंढ रही है....लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी मोहब्बत के जानी दुश्मन पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं...

न्यूज़ वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
और देखें
Sponsored Links by Taboola

फोटो गैलरी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget