एक्सप्लोरर
CAA Protest: दिल्ली में जामिया और जाफराबाद एक साथ...हिंसा के पीछे किसका हाथ ? देखिए ये रिपोर्ट
क्या नागरिकता कानून के बहाने देश की शांति भंग करने की कोशिश हो रही है? कल तक ये सिर्फ एक आशंका थी... लेकिन आज एक मजबूत सवाल है... ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली में अब जामिया के बाद एक और इलाके में हिंसक प्रदर्शन हुआ... पुलिस पर पथराव हुआ... तोड़फोड़ हुई. पुलिस सहायता केन्द्र को नुकसान पहुंचाया गया और गाड़ियों में आग लगाई गई. ये सब आज दिल्ली के सीलमपुर और जाफराबाद में हुआ.... करीब दो घंटे तक दंगाइयों का ये हिंसक प्रदर्शन चलता रहा. इस दौरान दो बसों में तोड़फोड़ भी हुई. एक बस डीटीसी की थी और दूसरी पीले रंग की बस थी, जिसे स्कूल बस कहा जा रहा है.. लेकिन एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक वो स्कूल बस नहीं थी.. बल्कि सवारी बस थी... लेकिन तोड़फोड़ तो तोड़फोड़ है.
और देखें


























