करतारपुर साहिब: पंजाब में किसे मिलेगी भक्ति की शक्ति?
करतारपुर साहिब का कॉरिडोर खुलने के दूसरे दिन आज पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी नानक दरबार पहुंचे. उनके साथ पंजाब सरकार के कई मंत्री और विधायक भी थे. कोरोना की वजह से करतारपुर कॉरिडोर को पूरे 20 महीने बाद खोला गया है, जिसके लिए पंजाब के सभी राजनीतिक दल लगातार केंद्र सरकार से सिफारिश कर रहे थे. इस वक्त पंजाब में चुनावी पारा चरम पर है, इसलिए करतारपुर साहिब का प्रसाद पाने के लिए सभी दलों में होड़ लग गई है. बीजेपी और कांग्रेस का जत्था करतारपुर साहिब का आशीर्वाद लेकर वापस आ चुका है. इस बीच आम आदमी पार्टी के जत्थे को करतारपुर जाने की अनुमति न मिलने पर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर हमला बोल दिया है, यानी राजनीति चरम पर है.






























