Sudheer Sangwan हमें सोनाली से मिलने नहीं देता था- Sonali Phogat के जेठ
बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट हत्या मामले में पुलिस ने भाई की शिकायत के आधार पर उनके पीए सुधीर सांगवान और एक अन्य सहयोगी सुखविंदर को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं, मामले में होटल मालिक समेत एक ड्रग पैडलर की भी गिरफ्तारी हो चुकी है. सोनाली के परिवार ने एबीपी न्यूज़ से इस हत्याकांड मामले पर बात करते हुए अब तक की कार्रवाई पर संतुष्टि जाहिर की है.
सोनाली फोगाट के जेठ (कुलदीप) ने एबीपी से बात करते हुए कहा कि, इस हत्याकांड को केवल प्रॉपर्टी के चलते अंजाम दिया गया है. सोनाली का पीए सुधीर प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था इसलिए उसने प्लानिंग रची. उसने गोवा जाकर इस हत्या को अंजाम दिया क्योंकि उसे पता था यहां सोनाली के परिवार वाले हैं यहां वो इसे अंजाम नहीं दे पाएगा इसलिए उसने गोवा जाकर ये सब किया.


























