Cyclone Biparjoy: गुजरात में कुछ ही घंटों में आने वाला है भयंकर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय
Cyclone Biparjoy Big Updates: चक्रवातीय तूफान बिपरजॉय भारत की ओर बढ़ रहा है और 15 जून तक इसके पहुंचने का अनुमान है. गुजरात और महाराष्ट्र में तूफान अपना सबसे ज्यादा रौद्र रूप दिखाएगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इसे बेहद गंभीर चक्रवातीय तूफान की कैटेगरी में घोषित करते हुए अलर्ट जारी किया है. मछुआरों को समुद्र में जाने से रोक दिया गया है. गुजरात के कच्छ, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जामनगर और मोरबी जिलों में तूफान का सबसे ज्यादा असर होने की आशंका के चलते निचले इलाकों से लोगों को निकाला गया है. आइए देखते हैं तूफान को लेकर अभी तक क्या बड़े अपडेट हैं
#CycloneBiparjoy #cyclone2023 #NDRF #RainFall #CycloneLive #WeatherUpdate #Weather #CycloneBiparjoy #BiparjoyCyclone #Cyclone #Cyclone2023 #indianrailways




























