योगी राज में कम हुई धार्मिक आवाज ! । HUNKAR
उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों के दौरान धार्मिक स्थलों से हज़ारों लाउडस्पीकर उतर चुके हैं.मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारे गए हैं तो मंदिरों में लगे लाउडस्पीकर पर भी कार्रवाई हुई है...कोई ये नहीं कह सकता कि योगी सरकार ने किसी तरह का धार्मिक भेदभाव किया है...इसी वजह से आज MNS नेता राज ठाकरे ने योगी मॉडल की तारीफ़ करते हुए महाराष्ट्र में योगी के न होने पर अफ़सोस जताया है...सिर्फ़ लाउडस्पीकर की ही बात नहीं है...रामनवमी के पहले और उसके बाद जहां दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश और राजस्थान तक दंगे हुए वहीं यूपी में पूरी तरह अमन कायम रहा...साथ ही योगी की बुलडोज़र वाली कार्रवाई की भी पूरे देश में चर्चा है...आरोपियों के ख़िलाफ़ बुलडोज़र वाली सख़्ती को कई राज्य इस्तेमाल में ला रहे हैं.



























