Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में गुर्जर और मीना वोट किसकी तरफ पड़ेंगे ? । KBM | Ashok Gehlot
बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने सीएम गहलोत पर एक के बाद एक कई आरोप लगाए. केंद्रीय मंत्री ने कहा, "70 लाख युवाओं का भविष्य जिस पेपर लीक की घटनाओं के कारण अंधकारमय हुआ, उन 70 लाख युवाओं में किसान, गरीब, दलित, आदिवासी वर्ग के बेटे और बेटियां शामिल थे.इसको लेकर उन्होंने(अशोक गहलोत) बार-बार सख्त कार्रवाई और कानून बनाने का स्वांग भी किया, उन्होंने अनेक बयान भी दिए थे लेकिन जब कार्रवाई का समय आता है और इस पेपर लीक के तार उनके लोगों से जुड़े हुए प्रतीत होने लगते हैं तो उनको राजनीतिक प्रतिशोध याद आता है. ये दोहरा चाल और चरित्र अब बेनकाब हो चुका है और राजस्थान की जनता जान चुकी है कि किन लोगों की मिलिभगत की वजह से RPSC के पेपर लीक हुए. "


























