Rajasthan Election 2023: पत्रकारों के बायकॉट लिस्ट पर I.N.D.I.A पर Anurag Thakur का तंज
अनुराग ठाकुर ने कहा, कांग्रेस को सनातन धर्म पर शर्मिंदगी होती है. वे सनातन धर्म को खत्म करना चाहते हैं. हिंदुओं की इंसल्ट करना चाहते हैं और कॉन्स्टिट्यूशन को कुचलना चाहते हैं. हर दिन कांग्रेस और उसकी समर्थक पार्टियों के नेता कह रहे हैं कि वे सनातन धर्म को खत्म कर देंगे. अब उन्होंने जर्नलिस्ट्स का भी बायकाट शुरू कर दिया है. उनके खिलाफ केस दर्ज करवा रहे हैं. चाहे चेन्नई हो या बंगाल, डर के मारे कंप्लेंट्स दर्ज करवा रहे हैं.
अनुराग ठाकुर ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगाए. गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए ठाकुर ने कहा, हर कोई दामाद (रॉबर्ट वाड्रा) और राहुल गांधी को खुश करने में लगा है.





























