PM Modi Exclusive On ABP: प्रधानमंत्री ने संविधान बदलने वाले मुद्दे को लेकर दे दिया बड़ा बयान
PM Modi Exclusive Interview Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (10 मई) को लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए ओडिशा पहुंचे. यहां पर पीएम मोदी ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत की और कई मुद्दों पर खुलकर टिप्पणी की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इस बार ओडिशा के लोगों में भारी उत्साह और चमक है. पीएम मोदी ने कहा कि इस तरह का जुनून और उत्साह बहुत कम देखा गया है. उन्होंने कहा कि भाषा की समस्या होने के बावजूद दिलों को कनेक्शन पूरी तरह से है, यह उड़ीसा के लिए टर्निंग पाइंट है. उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल एक समय आर्थिक राजधानी हुआ करता था. बंगाल की क्षमता, युवाओं पर आज भी भरोसा है लेकिन गलत नेतृत्व के कारण, कांग्रेस ने 50 सालों में इसे तबाह करके रख दिया. टीएमसी संसद में जिन मुद्दों को लेकर पेपर उछालती थी, आज सरेंडर कर दिया है. लोकसभा में इस बार प.बंगाल और ओडिशा में क्लीन स्वीप करेंगे."

























