Lucknow में SP-BJP के बीच शुरू हुआ पोस्टर वॉर, 'बटेंगे तो कटेंगे' के जवाब में सपा ने लगाया पोस्टर
लखनऊ में बीजेपी और समाजवादी पार्टी (एसपी) के बीच पोस्टर वार जारी है, जो थमने का नाम नहीं ले रहा। हाल ही में नया पोस्टर राजभवन चौराहे से एसपी कार्यालय की तरफ जाने वाली सड़क पर लगाया गया। इस पोस्टर में लिखा है, "जुड़ेंगे तो जीतेंगे," जो एक तरह से पार्टी के समर्थन और एकता का संदेश देता है। इस पोस्टर वार के दौरान दोनों पार्टियों के बीच राजनीतिक बयानबाजी और प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। बीजेपी और एसपी के कार्यकर्ता लगातार एक-दूसरे पर कटाक्ष करते हुए नए-नए पोस्टर और बैनर लगाते जा रहे हैं। यह राजनीतिक गतिविधि आगामी चुनावों को लेकर दोनों पार्टियों की रणनीतियों का हिस्सा मानी जा रही है, जिससे लखनऊ का राजनीतिक माहौल और भी गर्मा गया है।



























