एक्सप्लोरर
Sadhvi Pragya के बयान पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग
गोडसे के महिमांडन वाले साध्वी प्रज्ञा के बयान पर सड़क पर हंगामा हो रहा है. यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध में संसद की तरफ मार्च की कोशिश की हालांकि पुलिस ने इन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया. बता दें कि महात्मा गांधी के हत्यारे नाथुराम गोडसे को 'देशभक्त' बताने वाले अपने बयान पर भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने आज लोकसभा में माफी मांग ली है. उन्होंने कहा है कि मेरी तरफ से सदन में जो भी टिप्पणी की गई और उससे किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं खेद जताकर माफी मांगती हूं.
और देखें


























