PM Modi Russia Visit: रूस दौरे पर गए PM Modi, भारत को कितना हुआ फायदा ? | ABP News | Breaking
ABP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस दौरे पर हैं. मॉस्को में वॉर मेमोरियल पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने विश्व युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इतना ही नहीं उन्होंने मॉस्को में भारतीयों को भी संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने भारत-रूस की दोस्ती का जिक्र करते हुए राज कपूर की फिल्म का गाना 'सिर पर लाल टोपी रूसी...' भी गाया. पीएम मोदी ने रूस से भारत के संबंधों का जिक्र करते हुए कहा, रूस शब्द सुनते ही हर भारतीय के मन में पहला शब्द आता है. भारत के सुख-दुख का साथी, भारत का भरोसेमंद दोस्त. रूस में सर्दी के मौसम में तापमान कितना ही माइनस में नीचे क्यों न चला जाए. भारत-रूस की दोस्ती हमेशा प्लस में रही है, गर्मजोशी भरी रही है. ये रिश्ता म्यूच्युअल ट्रस्ट और म्यूच्युअल रेस्पेक्ट की मजबूत नींव पर बना है.


























