PM Modi 76th Birthday | Breaking: PM मोदी के जन्मदिन पर देशभर में जश्न का माहौल | BJP | Amit Shah
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी आज से देशव्यापी 'सेवा संकल्प अभियान' का आगाज कर रही है. सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के इस मौके पर एक महीने तक पूरे देश में रक्तदान, सफाई और मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे. उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर 'आशीर्वाद का दिया' कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल रहेंगे. सुबह 9:30 बजे 'वडनगर से वाराणसी' और 'वाराणसी से वडनगर' मोटरसाइकिल रैलियों की एक साथ शुरुआत होगी. वडनगर में अमित शाह, भूपेंद्र पटेल, एकनाथ शिंदे और अनुप्रिया पटेल रैली को हरी झंडी दिखाएंगे. वाराणसी में राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, चंद्रबाबू नायडू और चिराग पासवान रैली की शुरुआत करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी आज से देशव्यापी 'सेवा संकल्प अभियान' का आगाज कर रही है. सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के इस मौके पर एक महीने तक पूरे देश में रक्तदान, सफाई और मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे. उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर 'आशीर्वाद का दिया' कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल रहेंगे. सुबह 9:30 बजे 'वडनगर से वाराणसी' और 'वाराणसी से वडनगर' मोटरसाइकिल रैलियों की एक साथ शुरुआत होगी. वडनगर में अमित शाह, भूपेंद्र पटेल, एकनाथ शिंदे और अनुप्रिया पटेल रैली को हरी झंडी दिखाएंगे. वाराणसी में राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, चंद्रबाबू नायडू और चिराग पासवान रैली की शुरुआत करेंगे.























