शहर में बाढ़ का 'प्लास्टिक' कनेक्शन । MASTER STROKE
सैलाब , जिससे आधे हिंदुस्तान में कोहराम मचा हुआ है। नदियों की उफनती लहरों ने पश्चिमी और मध्य भारत को बेहाल कर दिया है। देश के बड़े बड़े शहरों में सड़कें तालाब बन चुकी हैं। आसमान से बरस तो पानी रह है, लेकिन शहरी इलाकों में जैसे आफत की बरसात हो रही है। कहीं घुटनों तक सड़क पर पानी है, तो कहीं घरों में पानी का कब्जा हो चुका। बड़े बड़े शहरों की इस बदहाली के लिए बार बार सिस्टम को जिम्मेदार बताया जाता रहा है। ये सच भी है, लेकिन क्या शहरों में सैलाब जैसे हालात के लिए सिर्फ सिस्टम को दोषी बताकर, बाकी लोगों की जिम्मेदारी खत्म हो जाती है...या फिर इसके लिए जनता भी जिम्मेदार है,..इसी की पड़ताल करेंगे मास्टरस्ट्रोक की इस रिपोर्ट में

























